केंद्र और राज्यों के राहत बावजूद नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर बढ़े दाम

Ads

केंद्र और राज्यों के राहत बावजूद नहीं थम रहे पेट्रोल-डीजल के दाम, फिर बढ़े दाम

  •  
  • Publish Date - October 7, 2018 / 08:09 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल के लगातार बढ़ते दामों में केंद्र और राज्य सरकार के राहत के बावजूद दाम बढ़ रहे हैं। शनिवार को पेट्रोल में 18 पैसे और रविवार को 14 पैसे का इजाफा हुआ है। रविवार को दिल्ली में पेट्रोल के दामों बढ़कर अब 81.82 रूपए पहुंच गया है।  वहीं डीजल के दाम 29 पैसे बढ़कर 73.53 रूपये प्रति लीटर हो गया है। 

पढ़ें- राहुल के रोड शो में मचा हड़कंप, गुब्बारों में लगी आग, टूट गया मंच.. देखें वीडियो

बता दें कि गुरुवार को केंद्र सरकार ने तेल की कीमतों में 2.50 रुपये तक की राहत का ऐलान किया था, जिसके बाद कई राज्यों ने भी अपनी ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी का ऐलान किया। केंद्र और राज्यों के इस फैसले के बाद देशभर में तेल की कीमतों में न्यूनतम 2.50 रुपये और अधिकतम 5 रुपये तक की गिरावट दर्ज की गई थी। हालांकि सरकार द्वारा तेल की कीमतों में राहत के ऐलान के बाद शुक्रवार को पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई थी। 

 

वेब डेस्क, IBC24