रायपुर। पेट्रोल-डीजल के दामों में महंगाई की आग लग गई है। पेट्रोल-डीजल के दामों में तेजी लगातार जारी है। बुधवार को पेट्रोल के दाम 2.51 रुपए से लेकर 2.68 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं वहीं डीजल के दाम 2.26 से लेकर 2.58 रुपए तक बढ़ें हैं। आपको बतादें लगातार 10वें दिन पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ें हैं।
ये भी पढ़ें- हाईकोर्ट में कांग्रेस की याचिका खारिज, विकास यात्रा को बताया था सरकारीकरण
दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.17 रुपए 10वें दिन दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 2.54 रुपए इजाफा हुआ है। कोलकाता- 79.83, मुंबई-84.99 रुपए और चेन्नई में पेट्रोल के दाम 80.11 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं मध्यप्रदेश में पेट्रोल 82.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
#MadhyaPradesh: As petrol price rises to Rs 82.82 per litre in Bhopal, locals say ‘Haal behaal hai. We were expecting the prices to drop but that doesn’t seem to happen anytime soon. Our salary is still the same but the prices are rising.’ pic.twitter.com/gAo26xKACs
— ANI (@ANI) May 23, 2018
ये भी पढ़ें- मासूम से ज्यादती, फूफा के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार
बता दें कि कर्नाटक चुनाव के बाद पेट्रोल डीजल की कीमतों में लगे 19 दिनों के विराम के बाद 14 मई से कीमतों में दैनिक संशोधन किया गया। पिछले सप्ताह पेट्रोल की कीमतों में 1.61 रुएप प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 1.64 रुपए की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। सार्वजनिक पेट्रोलियम कंपनियों द्वारा पिछले 4 सप्ताह के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में हुई वृद्धि का बोझ आम ग्राहकों पर डालने का फैसला किया गया है।
वेब डेस्क, IBC24