नई दिल्ली। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और केंद्र शासित चंडीगढ़ ने पेट्रोलियम उत्पादों पर एक समान टैक्स लगाने पर सहमति जताई है। पांचों राज्यों के वित्त मंत्रियों और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के अधिकारियों ने इस मामले को लेकर एक बैठक में चर्चा की। बयान में कहा गया, “बैठक के दौरान पेट्रोल-डीजल पर वैट की दरें समान रखने पर सहमति बनी।
पढ़ें- सीडी कांड मामले के मुख्य आरोपी कैलाश मुरारका को बेल, सरेंडर करने के बाद कोर्ट ने दी जमानत
इस संबंध में एक उप-समिति गठित की जाएगी जो अगले 15 दिनों में दरें एक समान रखने को लकर सुझाव देगी। बैठक में यह भी नतीजा निकला कि एक समान दरों से व्यापार के हेर-फेर पर रोक लगेगी।
पढ़ें- मॉडल ने किया अपने साथ हुए यौन शोषण का खुलासा, 16 की उम्र में हुआ था रेप
हरियाणा के वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि बैठक में तय किया गया कि पेट्रोल, डीजल पर वैट दरों में समानता लाने की कोशिश की जानी चाहिए ताकि उपभोक्ताओं को राहत दी जा सके। पंजाब उन राज्यों में शामिल है जहां पेट्रोल पर पर सबसे ज्यादा वैट लगता है। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया ने बैठक के बाद कहा, “इससे सरकार का राजस्व बढ़ेगा और इसके साथ-साथ कालाबाजारी पर रोक लगेगी.”
वेब डेस्क, IBC24