Petrol Diesel Price Hike | Photo Credit: AI
नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Hike ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ता तनाव अब भारत पर भी असर डाल रहा है। मध्य पूर्व में हालात बिगड़ने से सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिसका सीधा असर भारत की अर्थव्यवस्था और आम लोगों की जेब पर महसूस हो रहा है। इसी बीच एक बार फिर आम जनता को बड़ा झटका लगा है। शनिवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में फिर बढ़ोतरी कर दी। इस तरह 10 दिन में तीसरी बार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है।
फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम.. 10 दिन में तीसरी बार हुई है बढ़ोतरी https://t.co/36Ttouqu0M
— IBC24 News (@IBC24News) May 23, 2026