नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें पूरे देश में चिंता का सबब बनी हुई हैं। अभी तक की ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच चुकी पेट्रोल -डीजल के दामों में आज भी इजाफे का दौर जारी रहा और दिल्ली में पेट्रोल 12 पैसे प्रति लीटर और डीजल 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ। बता दें कि डॉलर के मुक़ाबले रुपये के गिरने और अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल की क़ीमत बढ़ना, पेट्रोल-डीज़ल की कीमत में बढ़ोतरी का कारण बताया जा रहा है।
पढ़ें-बरसात में दलदल में तब्दील सड़क, छात्रों के लिए तकलीफदेह है तीन किमी स्कूल का सफर
पिछले एक महीने में पेट्रोल – डीजल की कीमतों में इजाफा
पेट्रोल : 30 जुलाई 2018 को पेट्रोल के दाम 76.25 ₹ प्रति लीटर थी, वहीं आज यानी 30 अगस्त 2018 को पेट्रोल की कीमत 78.30 ₹ प्रति लीटर है। मतलब एक महीने में पेट्रोल के दामों में 2.05 ₹ की बढ़ोतरी हुई है।
डीज़ल : 30 जुलाई 2018 डीजल के दाम 67.75 ₹ प्रति लीटर थीं, वहीं एक महीने बाद यानी 30 अगस्त 2018 को डीजल की कीमत बढ़कर 69.93 ₹ प्रति लीटर हो गई है। यानी पिछले एक महीने में डीजल के दामों में 2.18 ₹ की बढ़ोतरी हुई है।
पढ़ें- माननीयों के लिए प्लेटफॉर्म तक पहुंची गाड़ियां, लालबत्ती गई लेकिन जलवा बरकरार, देखिए वीडियो
अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
शहर पेट्रोल डीज़ल
दिल्ली 78.30 69.93
चेन्नई 81.35 73.88
मुंबई 85.72 74.24
कोलकाता 81.23 72.78
वेब डेस्क, IBC24