शह मात The Big Debate: ‘सेवा डेरों’ का ऐलान.. शाह का बस्तर प्लान। विपक्ष ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, क्या तैयार है बस्तर के विकास का फाइनल ब्लू प्रिंट?

Amit Shah Bastar Plan: गृहमंत्री अमित शाह ने मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक के बाद प्रेस-वार्ता कर प्लान बस्तर पर डीटेल में जानकारी दी।

शह मात The Big Debate: ‘सेवा डेरों’ का ऐलान.. शाह का बस्तर प्लान। विपक्ष ने गृहमंत्री पर साधा निशाना, क्या तैयार है बस्तर के विकास का फाइनल ब्लू प्रिंट?

Amit Shah Bastar Plan/Image Credit: IBC24.in

Modified Date: May 19, 2026 / 11:50 pm IST
Published Date: May 19, 2026 11:48 pm IST
HIGHLIGHTS
  • केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में केंद्रीय मध्य परिषद की बैठक ली।
  • बैठक के बाद गृहमंत्री शाह ने प्रेस-वार्ता कर बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे से लेकर आगे के प्लान बस्तर पर डीटेल में जानकारी दी।
  • गृहमंत्री शाह ने पूर्व की कांग्रेस सरकार पर जमकर निशाना साधा।

Amit Shah Bastar Plan: रायपुर: अपने 3 दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे के तीसरे दिन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने जगदलपुर में केंद्रीय मध्य परिषद की बैठक ली, जिसके बाद प्रेस-वार्ता कर बस्तर से नक्सलवाद के खात्मे से लेकर आगे के प्लान बस्तर पर डीटेल में जानकारी दी।

इसी प्रेस-कॉन्फ्रेस में शाह ने पिछली कांग्रेस सरकार पर दो टूक कहा कि नक्सल उन्मूलन अभियान में देश के कई गैर कांग्रेसी राज्य सरकारों ने मदद दी लेकिन छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने नक्सल उन्मूलन में कोई मदद नहीं की। इस पर जवाब दिया पूर्व CM भूपेश बघेल ने कहा कि अमित शाह झूठ बोल रहे हैं। (Amit Shah Bastar Plan) साथ ही भूपेश ने दावा किया कि भाजपा ने जो भी किया कांग्रेस से सीखकर किया।

Amit Shah Bastar Plan: वैसे, नक्सलवाद के खात्में का श्रेय किसका, इसे लेकर बहस गर्माती रही है। पहले भी कई बार कांग्रेस कह चुकी है कि नक्सलवाद के खात्मे का कुछ श्रेय उन्हें भी मिलना चाहिए क्योंकि भूपेश सरकार ने नक्सल क्षेत्रों में जो काम किया उससे लोगों का भरोसा सरकार पर बना जिसका फायदा ऐंटी नक्सल अभियान में मिला। (Amit Shah Bastar Plan) कांग्रेस ये भी दोहराती रही कि उनके कार्यकाल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भूपेश सरकार की तारीफ कर गए थे, लेकिन अब शाह ने दो टूक कर दिया है कि भूपेश सरकार ने नक्सल खात्में में कोई सहयोग नहीं दिया। सवाल है क्या ये कांग्रेस के श्रेय लेने की कोशिश पर फुल स्टॉप है या फिर बहस का एक नया सिरा खुल गया है।

इन्हे भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.