पिटबुल ब्रीड की डॉगी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ दिया 21 पपीज को जन्म

Ads

पिटबुल ब्रीड की डॉगी ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक साथ दिया 21 पपीज को जन्म

  •  
  • Publish Date - June 23, 2018 / 07:24 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:58 PM IST

बेंगलुरू। बेंगलुरू में एक अमेरिकी मादा पिटबुल डॉगी ने 21 पिल्लों को जन्म देकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। पिटबुल ने 36 घंटों में ये सारे बच्चे जन्में हैं। हालांकि 21 में से सिर्फ 17 पिल्ले ही बचे हैं। अमूमन पिटबुल प्रजाति को बेहद खतरनाक ब्रीड के तौर पर देखा जाता है। पिटबुल के हमले के कई वीडियोज और खबरें भी सामने आ चुकीं हैं। 

लेकिन बेंगलुरू निवाली सतीश इस डॉगी के मालिक ने बताया कि ये पिटबुल के टेरियर प्रजाति की डॉगी बहुत ही सीधी है। और पिल्ले होने पर भी अब तक किसी पर अटैक नहीं की है। सतीश एक डॉग ब्रीडर हैं।

ये भी पढ़ें- 6 साल की मासूम का हत्यारा गिरफ्तार, कैंसर पहाड़ी स्थित घर पर लोगों ने किया हमला

उन्होंने 2017 में ईवा समेत दो पिटबुल डॉग को ऑस्ट्रेलिया से खरीदा था। ईवा को उन्होंने 10.5 लाख रुपये में खरीदा था, जबकि दूसरे पिटबुल डॉग गब्बर को उन्होंने 25 लाख रुपये की भारी भरकम राशि में खरीदा था। 

ये भी पढ़ें- एसी का तापमान 24 डिग्री होगा निर्धारित, सालभर में बचेगा 20 अरब यूनिट

अभी तक का रिकॉर्ड था कि इस प्रजाति की डॉगी ने अधिकतम 12 से 13 बच्चे पैदा किए थे। लेकिन ईवा ने 36 घंटों में 21 बच्चे पैदा कर सबका रिकॉर्ड तोड़ दिया। ये सभी बच्चे सतीश के घर पर ही 15 जून को पैदा हुए हैं।जानवरों में सबसे ज्यादा बच्चे पैदा करने वालों में सुअर का नाम ही शुमार है। सुअर एक बार में करीब 16-17 बच्चे पैदा करता है। लेकिन अब इस रिकॉर्ड को एक मादा डॉगी ने तोड़ दिया है। अमेरिकी पिटबुल टेरियर प्रजाति की डॉगी ने 21 बच्चों को एक बार में पैदा कर वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 

 

 

वेब डेस्क, IBC24