पिथौरागढ़:पॉक्सो के तहत दोषी व्यक्ति ने पैरोल पर रिहाई के दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

पिथौरागढ़:पॉक्सो के तहत दोषी व्यक्ति ने पैरोल पर रिहाई के दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार

पिथौरागढ़:पॉक्सो के तहत दोषी व्यक्ति ने पैरोल पर रिहाई के दौरान बच्ची से दुष्कर्म किया, गिरफ्तार
Modified Date: June 27, 2026 / 05:01 pm IST
Published Date: June 27, 2026 5:01 pm IST

पिथौरागढ़, 27 जून (भाषा) उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में एक नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने के मामले में दोषी करार दिए गए एक व्यक्ति ने पैरोल पर रिहाई के दौरान कथित तौर पर पांच वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर दिया जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी ।

पिथौरागढ़ निवासी और पेशे से चालक होशियार सिंह (35 वर्ष) को 2022 में एक नाबालिग लड़के का यौन उत्पीड़न करने का दोषी पाया गया था जिसके लिए 2024 में अदालत ने उसे यौन अपराध से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत सात साल की जेल की सजा सुनाई थी। पिछले महीने ही वह पैरोल पर रिहा हुआ था ।

पिथौरागढ़ के पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रहलाद कोड़े ने कहा कि पीड़िता के रिश्तेदारों द्वारा उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने के बाद सिंह को खोजने के लिए गठित की गयी चार पुलिस टीमों में से एक ने उसे गिरफ़्तार किया।

कोड़े ने कहा, ‘‘आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(2), 115(2), 137(2) और 351(3) तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा पांच और छह के तहत गिरफ्तार किया गया।’’

जानकारी के अनुसार, बालिका 23 जून को अपने घर से गायब हो गयी थी जिसे पुलिस टीम ने 24 जून की मध्यरात्रि को स्थानीय रोडवेज स्टेशन के पास से बरामद किया।

जिला बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह खाती ने बताया कि बालिका को उपचार के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताा कि फिलहाल बालिका समिति की देखरेख में रह रही है।

भाषा सं दीप्ति संतोष

संतोष


लेखक के बारे में