दिल्ली में सुहावनी सुबह

Ads

दिल्ली में सुहावनी सुबह

  •  
  • Publish Date - June 15, 2021 / 05:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:56 PM IST

नयी दिल्ली, 15 जून (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सुबह सुहावनी रही और न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम, 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि दिन में आम तौर पर बादल छाए रहने के साथ ही हल्की बारिश होने या गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती है। अधिकतम तापमान के 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

मौसम विज्ञान विभाग ने बताया कि सुबह साढ़े आठ बजे हवा में आर्द्रता का स्तर 65 प्रतिशत दर्ज किया गया था।

आईएमडी के एक अधिकारी ने सोमवार को कहा था , ‘‘ पछुआ हवाओं ने उत्तर पश्चिमी भारत में मानसून की प्रगति को धीमा कर दिया है। अगले दो दिनों में इसके दिल्ली पहुंचने की संभावना नहीं है।’’

आईएमडी ने पहले, समय से 12 दिन पूर्व 15 जून को मानसून दिल्ली पहुंचने का अनुमान लगाया था।

भाषा निहारिका मनीषा

मनीषा