दिल्ली में सुहावना मौसम

Ads

दिल्ली में सुहावना मौसम

  •  
  • Publish Date - October 31, 2021 / 12:42 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

नयी दिल्ली, 31 अक्टूबर (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में रविवार की सुबह मौसम सुहावना बना रहा और न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कि मौसम के औसत तापमान से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है।

मौसम विज्ञान विभाग कार्यालय ने बताया कि सुबह आठ बजकर 30 मिनट पर सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 70 फीसदी दर्ज किया गया। विभाग ने दिन भर आकाश साफ रहने और अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना जाहिर की है।

शनिवार को न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जबकि अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

भाषा स्नेहा मनीषा

मनीषा