प्रधानमंत्री ने वडोदरा में विशाल रोड शो कर दो दिवसीय गुजरात दौरे का समापन किया

प्रधानमंत्री ने वडोदरा में विशाल रोड शो कर दो दिवसीय गुजरात दौरे का समापन किया

प्रधानमंत्री ने वडोदरा में विशाल रोड शो कर दो दिवसीय गुजरात दौरे का समापन किया
Modified Date: May 11, 2026 / 09:46 pm IST
Published Date: May 11, 2026 9:46 pm IST

वडोदरा, 11 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार रात गुजरात के वडोदरा जिले में एक रोड शो किया, जिसके साथ ही राज्य की उनकी दो दिवसीय यात्रा का समापन हुआ।

प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए गदा सर्किल से हवाई अड्डे तक लगभग 1.5 किलोमीटर के क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग जमा हुए, जिनके साथ गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की गुजरात इकाई के अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा भी शामिल थे।

मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने तिरंगा, ऑपरेशन सिंदूर और भाजपा के कमल चिह्न से संबंधित बैनर दिखाए तथा ‘मोदी मोदी’ और ‘जय श्री राम’ के नारे लगाए।

पूरा मार्ग सजावटी रोशनी से जगमगा रहा था और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में रंग भर दिया।

बंगाली समुदाय से कलाकारों ने पूरे मार्ग पर प्रस्तुतियां दीं, वहीं रोड शो के दौरान गुजराती गरबा नृत्य भी देखने को मिला।

मोदी ने पाटीदार समुदाय द्वारा निर्मित सरदार धाम छात्रावास के उद्घाटन के बाद यहां एक जनसभा को संबोधित करने के बाद रोड शो में भाग लिया। इससे पहले दिन में उन्होंने सोमनाथ अमृत महोत्सव में हिस्सा लिया जो इस ऐतिहासिक पूजा स्थल के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित किया गया था।

प्रधानमंत्री गुजरात के अपने दो दिवसीय दौरे के लिए रविवार रात जामनगर पहुंचे थे।

भाषा सुरभि माधव

माधव


लेखक के बारे में