प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक जताया

Ads

प्रधानमंत्री ने पूर्व केंद्रीय मंत्री चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - May 18, 2021 / 09:53 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:50 PM IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता चमन लाल गुप्ता के निधन पर शोक जताया और कहा कि सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें याद किया जाएगा।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘चमन लाल गुप्ता जी को सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए याद किया जाएगा। वह एक समर्पित विधायक थे और उन्होने पूरे जम्मू एवं कश्मीर में भाजपा को मजबूत किया। उनके निधन से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिजनों और समर्थकों के साथ हैं।’’

गुप्ता (87) का लंबी बीमारी के बाद जम्मू के गांधी नगर स्थित उनके आवास पर मंगलवार को निधन हो गया।

कुछ दिन पहले गुप्ता कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे और सफल उपचार के बाद घर लौट आए थे।

उनके परिवार में दो बेटे और एक बेटी है।

भाषा ब्रजेन्द्र

ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश