प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया

Ads

प्रधानमंत्री ने प्रसिद्ध पादरी बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - July 12, 2021 / 05:08 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:48 PM IST

नयी दिल्ली, 12 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को ‘मलंकारा ऑर्थोडॉक्स सीरियन चर्च ऑफ इंडिया’ के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन पर शोक जताया और कहा कि वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं।

बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का रविवार देर रात केरल के कोट्टायम स्थित एक अस्पताल में निधन हो गया। वह 74 वर्ष के थे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘इंडियान ऑर्थोडॉक्स चर्च के सर्वोच्च प्रमुख बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय के निधन से दुखी हूं। वह अपने पीछे सेवा और करूणा भाव का समृद्ध धरोहर छोड़ गए हैं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवादनाएं चर्च के सदस्यों के साथ हैं।’’

बेसेलियस मारथोमा पॉलोस द्वितीय का कोविड-19 के बाद हुई जटिलताओं के कारण पतनमतिट्टा जिले के पारूमाला में एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। रविवार देर रात करीब 2:35 बजे उनका निधन हो गया।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र शाहिद

शाहिद