प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक जताया

Ads

प्रधानमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक जताया

  •  
  • Publish Date - May 7, 2021 / 05:36 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

नयी दिल्ली, सात मई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया और कहा कि पत्रकारिता जगत में अपने योगदान के लिए वह हमेशा याद किए जाएंगे।

मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘वरिष्ठ पत्रकार शेष नारायण सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद है। पत्रकारिता जगत में अपने महत्वपूर्ण योगदान के लिए वे हमेशा जाने जाएंगे। दुख की इस घड़ी में उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं।’’

शेष नारायण सिंह का शुक्रवार को निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और ग्रेटर नोएडा के जिम्स अस्पताल में उनका कई दिनों से इलाज चल रहा था।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा