Vande Bharat संकट की घड़ी, अपील पर आरोपों की झड़ी! विपक्ष को नहीं रास आया पीएम मोदी का संदेश, क्यों 24 घंटे में दूसरी बार मोदी को करनी पड़ी अपील?
PM Modi Appeal News: वैश्विक बाजार में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल और आज लगातार दो दिन देशवासियों को कुछ सलाह दी है।
PM Modi Appeal News image source: ibc24
- हॉर्मूज पर हालात ने दुनिया भर की हर बड़ी अर्थव्यवस्था को झटका दिया है।
- तेल-गैस जैसी मूल ऊर्जा जरूरत को पूरा कर पाना हर सरकार का चैलेंज है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल और आज लगातार दो दिन देशवासियों को कुछ सलाह दी है।
PM Modi Appeal News: नई दिल्ली: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच शांति फार्मूला फेल होने के बाद ये तय दिख रहा है कि युद्ध संघर्ष बढ़ेगा। हॉर्मूज पर हालात ने दुनिया भर की हर बड़ी अर्थव्यवस्था को झटका दिया है। तेल-गैस जैसी मूल ऊर्जा जरूरत को पूरा कर पाना हर सरकार का चैलेंज है। पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष, तेल सप्लाई को लेकर अनिश्चितता और वैश्विक बाजार में संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल और आज लगातार दो दिन देशवासियों को कुछ सलाह दी है।
24 घंटे के भीतर पीएम मोदी ने दूसरी बार अपील की। वडोदरा रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने संकेत दिया कि जब तक हालात सामान्य नहीं होते पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने, कार पूलिंग अपनाने, वर्क फ्रॉम होम और वर्चुअल मीटिंग्स को बढ़ावा देने के साथ ही स्कूलों से भी ऑनलाइन क्लास चलाने की अपील की।
PM Modi Appeal News: हालांकि संकट की घड़ी में पीएम मोदी की समझाइश और अपील विपक्ष को रास नहीं आई। (PM Modi Appeal News) पेट्रोल-डीजल और LPG किल्लत की आशंका और पीएम मोदी की अपील के विरोध में भोपाल में युवक कांग्रेस ने साइकिल मार्च निकालकर प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि चुनावी वक्त में बड़ी-बड़ी बातें करने वाली बीजेपी सरकार ने नतीजे आते ही, सारा बोझ फिर जनता पर ही डाल दिया।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने X पोस्ट कर लिखा कि मोदी जी ने जनता से त्याग मांगे – सोना मत ख़रीदो, विदेश मत जाओ, पेट्रोल कम जलाओ, खाद और खाने का तेल कम करो, मेट्रो में चलो, घर से काम करो..लेकिन ये उपदेश नहीं – ये नाकामी के सबूत हैं। उन्होंने 12 साल में देश को इस मुक़ाम पर ला दिया है कि, जनता को बताना पड़ रहा है – क्या ख़रीदें और क्या न ख़रीदें। वो हर बार जनता पर ज़िम्मेदारी डाल देते हैं ताकि ख़ुद जवाबदेही से बच निकलें। राहुल ने ये भी लिखा कि – देश चलाना अब Compromised PM के बस की बात नहीं है।
PM Modi Appeal News: चलिए अब बात करते हैं कि, पीएम मोदी ने ये अपील क्यूं की। (PM Modi Appeal News) दरअसल, पश्चिम एशिया में बढ़ते संघर्ष और ईरान से जुड़े तनाव के कारण वैश्विक तेल की कीमतें तेजी से बढ़ रही हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था पर दबाव डाल रहा है।
वैसे, इस दौर में इसके अलावा कोई और विकल्प भी नहीं दिखता सो जनता को नसीहत तो सही है लेकिन ये कड़वी घुट्टी केवल जनता के लिए ना हो ये सारी मर्यादाएं, कटौती और बचत सफेदपोश नेताओं पर भी लागू होनी चाहिए…बचत -कटौती का उदाहरण ऊपर से बना तो बेहतर है।
क्यों जरूरी है नेताओं का त्याग?
PM Modi Appeal News: उपदेश या त्याग का ज्ञान केवल जनता तक ना रहे। जरूरी है नेता इसका पालन पहले करें। (PM Modi Appeal News) क्योंकि नेताओं की विदेश यात्राओं, बड़े-बड़े काफिलों, हेलिकॉप्टर्स, चुनावी रैलियों या सरकारी इवेंट्स पर पानी की तरह पैसा खर्चा जाता है। सत्य ये भी है कि स्वयं PM मोदी की विदेश यात्राओं पर पिछले सालों में सैकड़ों करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं।
उम्मीद है कि नेता भी कुछ बचत करेंगे। मसलन वर्चुअल मीटिंग्स, छोटे काफिले, लोकल प्रोडक्ट्स और कम खर्चीले कार्यक्रम करेंगे। सरकार खुद आयात-निर्भर खर्च कम करे तो असर ज्यादा होगा।
PM Modi Appeal News: कुल मिलकार मोदी जी की अपील जरूरी है, संकट काल में देश को एकजुट होना ही होगा, (PM Modi Appeal News) लेकिन ये असर कारक तभी होगा जब सरकार और नेता खुद इसका पालन करें। जनता-नेता दोनों का योगदान जरूरी है। अगर नेता उदाहरण पेश करेंगे तो जनता भी ज्यादा उत्साह से साथ देगी।
इन्हे भी पढ़ें:-
- शह मात The Big Debate: पीएम की अपील पर जंग, सियासी आरोपों के नए रंग! भाजपा ने सलाह को बताया नेक, आयात दर को कम करने की अपील में क्या है बुराई?
- शह मात The Big Debate: मेट्रो रुट पर ‘महाभारत’! मुस्लिम समाज ने खोला मोर्चा, क्या प्रोजेक्ट पर भी पड़ेगी हिंदू-मुस्लिम सियासत की छाया?
- PBKS vs DC Today IPL Match: पंजाब किंग्स की लगातार चौथी हार.. इस बार दिल्ली ने दी पटखनी, मिलर-अक्षर ने खेली तूफानी पारी, देखें स्कोरकार्ड

Facebook


