ASEAN में शामिल होने फिलीपींस पहुंचे PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात संभव

Ads

ASEAN में शामिल होने फिलीपींस पहुंचे PM मोदी, डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात संभव

  •  
  • Publish Date - November 12, 2017 / 01:13 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:19 PM IST

नई दिल्ली। अपने तीन दिनी फिलीपींस दौरा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मनीला पहुंच गए। वे यहां होने वाले 15वें इंडिया-आसियान शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे साथ ही 12वीं पूर्व एशिया समिट में भी शामिल होंगे।

इसी के साथ कायास लगाए जा रहे है कि पीएम मोदी की मुलाकात अमेरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी हो सकती है। मनीला के लिए रवाना होने से पहले ही मोदी ने कहा था कि फिलीपींस यात्रा महज शिखर सम्मेलनों में शामिल होने तक सीमित नहीं बल्कि यह यात्रा एक्ट ईस्ट पाॅलिसी के तहत आसियान (ASEAN)सदस्य देशों और हिंद-प्रशांत क्षेत्र के साथ भारत के रिश्ते मजबूत करने का प्रतीक भी है। 

 

अमन वर्मा, IBC24