मोदी ने लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने के लिए मेटे फ्रैडरिक्सन को बधाई दी

Ads

मोदी ने लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने के लिए मेटे फ्रैडरिक्सन को बधाई दी

  •  
  • Publish Date - June 3, 2026 / 06:11 PM IST,
    Updated On - June 3, 2026 / 06:11 PM IST

नयी दिल्ली, तीन जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री बनने के लिए मेटे फ्रेडरिक्सन को बुधवार को बधाई दी और कहा कि वह भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत बनाने के लिए उनके साथ निकटता से काम करने के इच्छुक हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि भारत और डेनमार्क के बीच एक स्थायी साझेदारी है, जो पारस्परिक विश्वास, साझा मूल्यों और एक सतत भविष्य के प्रति समान प्रतिबद्धता पर आधारित है।

मोदी ने कहा, ‘‘मेरी मित्र मेटे फ्रेडरिक्सन को लगातार तीसरी बार डेनमार्क की प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री फ्रेडरिक्सन के साथ निकटता से कार्य करने के लिए उत्सुक हूं, ताकि भारत-डेनमार्क हरित रणनीतिक साझेदारी को और सुदृढ़ किया जा सके और दोनों देशों की जनता के लाभ के लिए हमारे सहयोग को नयी ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।’’

भाषा जोहेब धीरज

धीरज