प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ वार्ता की

  •  
  • Publish Date - September 12, 2026 / 11:55 AM IST,
    Updated On - September 12, 2026 / 11:55 AM IST

नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम के साथ शनिवार को वार्ता की और इस दौरान ऊर्जा, रक्षा, व्यापार एवं निवेश समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने पर चर्चा हुई।

अनवर ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली आए हैं।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर कहा, ‘‘फरवरी 2026 में प्रधानमंत्री मोदी की मलेशिया यात्रा के दौरान द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति को आगे बढ़ाते हुए दोनों नेताओं ने व्यापार एवं निवेश, रक्षा, सेमीकंडक्टर, बुनियादी ढांचा, डिजिटल अर्थव्यवस्था, ऊर्जा, वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक), शिक्षा, पर्यटन और दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों समेत विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग की प्रगति की समीक्षा की।’’

जायसवाल ने कहा कि दोनों नेताओं ने आपसी हितों से जुड़े प्रमुख क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया।

भाषा

सिम्मी नेत्रपाल

नेत्रपाल