PM Modi Hooghly River: पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, हुगली नदी में की नाव की सवारी, खींची ये खास तस्वीरें, देखें आप भी..

PM Modi Hooghly River: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचे।

PM Modi Hooghly River: पीएम मोदी का अनोखा अंदाज, हुगली नदी में की नाव की सवारी, खींची ये खास तस्वीरें, देखें आप भी..

NARENDRA MODI/ image source: narendra modi x handle

Modified Date: April 24, 2026 / 01:43 pm IST
Published Date: April 24, 2026 12:22 pm IST
HIGHLIGHTS
  • गंगा किनारे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी
  • नाविकों से की खास बातचीत
  • रिकॉर्ड 92.72 प्रतिशत मतदान हुआ

PM Modi Hooghly River: कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार सुबह कोलकाता पहुंचे। यहां उन्होंने अपने दिन की शुरुआत हुगली नदी के किनारे समय बिताकर की। इस दौरान उन्होंने नाव में सैर की, नाविकों से बातचीत की और उनके परिश्रम की सराहना की। प्रधानमंत्री ने सुबह टहलने आए लोगों से भी मुलाकात की और बंगाल के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि गंगा हर बंगाली के जीवन और संस्कृति का अहम हिस्सा है और यह प्रदेश की आत्मा से जुड़ी हुई है।

Hooghly river Modi news: गंगा किनारे पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री ने शोसल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर अपने अनुभव साझा करते हुए गंगा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा कि गंगा का पवित्र जल एक पूरी सभ्यता की भावना को अपने साथ समेटे हुए है। इस दौरान उन्होंने फोटोग्राफी में भी हाथ आजमाया और विद्यासागर सेतु तथा हावड़ा ब्रिज की तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने इसे मां गंगा के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर बताया और कहा कि वे बंगाल के लोगों की समृद्धि के लिए लगातार काम करते रहेंगे।

West Bengal election voting percentage: दोनों दलों ने जीत का दावा

इस बीच, पहले चरण के चुनाव में रिकॉर्ड मतदान दर्ज किया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार 152 सीटों पर हुए मतदान में करीब 92.72 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो अब तक का सबसे अधिक प्रतिशत बताया जा रहा है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने बताया कि इस बार महिला मतदाताओं की भागीदारी पुरुषों से अधिक रही, जिसमें महिलाओं का प्रतिशत 92.69 और पुरुषों का 90.92 रहा। हालांकि मतदान के दौरान कुछ स्थानों पर हिंसा की घटनाएं भी सामने आईं। वहीं भारतीय जनता पार्टी और तृणमूल कांग्रेस दोनों ने अपनी-अपनी जीत का दावा किया है, जबकि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उच्च मतदान प्रतिशत को लेकर अलग राय व्यक्त की है।

इन्हें भी पढ़ें:-

फिलीपीन के पूर्व राष्ट्रपति दुतेर्ते पर मानवता के विरुद्ध अपराधों के आरोप में मुकदमा चलाया जाएगा

भारत में अरबपतियों की संख्या 2031 तक 51 प्रतिशत बढ़कर 313 होने का अनुमान: नाइट फ्रैंक

तुर्किये में 15 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया पर रोक संबंधी विधेयक पारित

पाकिस्तानी मंत्री और अमेरिकी उप राजदूत ने अमेरिका-ईरान वार्ता के दूसरे दौर के प्रयासों पर चर्चा की

‘गवर्नर: द साइलेंट सेवियर’ का पहला पोस्टर मनोज बाजपेयी के जन्मदिन पर रिलीज


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।