25 लाख चौकीदारों को संबोधित करते मोदी हुए गदगद, आपके साथ होली मना कर मैं धन्य हुआ

Ads

25 लाख चौकीदारों को संबोधित करते मोदी हुए गदगद, आपके साथ होली मना कर मैं धन्य हुआ

  •  
  • Publish Date - March 20, 2019 / 12:41 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:23 PM IST

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही चौकीदार शब्द का इस्तेमाल भी बहुत अधिक होने लगा है। बीजेपी अपने चुनावी रणनीति में चौकीदार को प्रमुखता से ले रही है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने करीब 25 लाख चौकीदारों को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी कड़ी मेहनत करते हैं। आपसे समाज सुरक्षित रहता है। लेकिन कुछ लोग हैं जो आपको लगातार गालियां दे रहे हैं,आपके खिलाफ गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें अपनी शक्ति का अहसास दिलाइए।

इस दौरान नरेंद्र मोदी ने यह भी कहा कि मुझे बहुत ख़ुशी है कि मैं आज सभी चौकीदारों से बात कर रहा हूं। सभी चौकीदारों के साथ होली मना कर मैं खुद को बहुत भाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। आज आपकी मेहनत और सत्यता का ही परिणाम है जो देश का हर इंसान चौकीदार होने की शपथ ले रहा है और कह रहा है मैं भी चौकीदार हूं।

चौकीदारों से ऑडियो के जरिए बात करते हुए और उनके सवालो का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि मैं इस बात के लिए माफी मांगना चाहता हूं कि कुछ लोगों ने पिछले महीने अपने हितों को लेकर चौकीदारों के खिलाफ गलत सूचनाओं का कैंपेन चलाया। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि इन लोगों की भाषाओं ने आपको चोट पहुंचाई है।