PM Modi in Rajya Sabha Live: राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर मोदी का संबोधन, बोले- हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है देश, विपक्ष ने किया वॉकआउट

Ads

PM Modi in Rajya Sabha Live

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 05:06 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 05:19 PM IST

PM Modi in Rajya Sabha Live. Image Source- IBC24 Archive

नई दिल्लीः PM Modi in Rajya Sabha Live प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बजट सत्र के सातवें दिन गुरुवार को राज्यसभा में पहुंचे। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। जोरदार नारेबाजी के बीच उन्होंने कहा, धन्यवाद प्रस्ताव पर समर्थन के लिए इस सदन में अपनी भावनाओं को व्यक्त करना मैं अपना सौभाग्य मानता हूं। देश आज तेज प्रगति कर रहा है। हालांकि इस दौरान विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया है।

PM Modi in Rajya Sabha Live अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कहा, मेरी एक प्रार्थना है। आदरणीय खरगे जी की उम्र को देखते हुए, अगर वे बैठकर भी नारे बोलना चाहें तो बोल सकते हैं। पीछे कई सारे युवा नेता हैं। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।

अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं- पीएम मोदी

उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

PM बोले- समृद्ध देश बुजुर्ग, हमारा देश युवा होता जा रहा है

PM मोदी ने कहा कि आज हम देखें कि भारत के भाग्य के अनेक सुयोग एक साथ हमें नसीब हुए, ये अपने आप में बहुत ही उत्तम संयोग मानता हूं। सबसे बड़ी बात है हम विश्व के समृद्ध देश भी बुजुर्ग हो रहे हैं। वहां की आबादी बुजुर्ग हो रही है। उन्होंने कहा कि हमारा देश विकास की नई ऊंचाइयां छू रहा है उसी समय दिनों दिन हमारा देश युवा होता जा रहा है, ये अपने आप में सुयोग है। जिस प्रकार से विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है विश्व भारत के टैलेंट का महत्व समझ रहा है। PM ने कहा कि हमारे पास आज दुनिया का महत्वपूर्ण युवा टैलेंट पूल है जिसके पास सपने, संकल्प सामर्थ्य है। भारत आज विश्व में जो चुनौतियों हैं उनका समाधान देने वाला देश आशा की किरण बना हुआ है हम समाधान दे रहे हैं। 

भारत की अर्थव्यवस्था पर क्या बोले पीएम मोदी?

उन्होंने कहा, 2014 में जब हम सत्ता में आए, जब देश आजाद हुआ, तब देश नंबर छह की इकोनॉमी था। आज हम दुनिया की नंबर तीन इकोनॉमी बनने के करीब हैं। आज भारत हर क्षेत्र में एक आत्मविश्वास के साथ बढ़ रहा है। कोविड के बाद जो स्थितियां पैदा हुईं, आज दुनिया संभल नहीं पा रही है। साफ समझ आ रहा है कि दुनिया एक नए ग्लोबल ऑर्डर की तरफ बढ़ रही है। दूसरे विश्व युद्ध के बाद एक विश्व ऑर्डर बना था। अब एक नए वर्ल्ड ऑर्डर की तरफ देश बढ़ रहा है। सारी वर्तमान घटनाओं का अराजनीतिक तरीके से विश्लेषण करेंगे तो झुकाव भारत की तरफ होगा। विश्व मित्र के रूप में, विश्व बंधु के तौर पर। आज भारत विश्व के कई देशों का विश्वस्त पार्टनर बना है। हम कंधे से कंधा मिलाकर विश्व कल्याण की दिशा में बढ़ रहे हैं। आज पूरा विश्व वैश्विक दक्षिण की चर्चा करता है, लेकिन उस चर्चा के सूत्रधार के रूप में आज भारत वैश्विक मंचों पर वैश्विक दक्षिण की बुलंद आवाज बन गया है। अनेक देशों के साथ आज भारत फ्यूचर रेडी ट्रेड डील कर रहा है। पिछले कुछ ही समय में दुनिया के अहम नौ बड़े ट्रेड डील हुए हैं। उसमें मदर ऑफ ऑल ट्रे़ड डील (एक साथ 27 देशों के साथ) यूरोपीय संघ के साथ हुई।

देखिए लाइव