PM Modi In Valinath: पीएम मोदी ने की मेहसाणा में वलीनाथ महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा.. बेहद दिलचस्प हैं इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं

PM Modi In Valinath: पीएम मोदी ने की मेहसाणा में वलीनाथ महादेव की प्राण-प्रतिष्ठा.. बेहद दिलचस्प हैं इस मंदिर से जुड़ी मान्यताएं

PM Modi In Valinath

Modified Date: February 22, 2024 / 03:02 pm IST
Published Date: February 22, 2024 3:02 pm IST

मेहसाणा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने तय कार्यक्रम के मुताबिक़ गुजरात के मेहसाणा पहुंचे। यहाँ उन्होंने वालीनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के विद्वान् पंडितों और आध्यात्मिक गुरुओं की मौजूदगी में प्रधानमंत्री मोदी ने भगवान शिव का अभिषेक किया। इस दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की गई थी। भीड़भाड़ को देखते हुए मंदिर परिसर में बेरिकेटिंग कर दी गई थी।

CG ASP IPS Award: छ.ग. पुलिस के 7 अफसर हुए IPS अवार्ड.. देखें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने किन अफसरों को दिया प्रमोशन..

इस तरह पीएम मोदी आज अपने गृह जनपद में रबारी समाज के सबसे बड़े आस्था के केंद्र वालीनाथ धाम की प्राण-प्रतिष्ठा पूरी की। मेहसाणा स्थित वालीनाथ महादेव के भव्य मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा गुरुपुष्प अमृत सिद्धि योग में पीएम मोदी के हाथों किया गया। इस दौरान देश के कई साधू-संत मौजूद रहे। आयोजकों की ओर से देश के चारों शंकराचार्य को आमंत्रण दिया गया था।

आज 12.35 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वालीनाथ महादेव मंदिर के समीप हेलिपैड पर उतरे। इसके बाद वे मंदिर के मुख्य गेट से होकर मंदिर तक करीब 1 किलोमीटर तक लोगों का अभिवादन स्वीकार करते मंदिर परिसर तक पहुंचे। दिन के 12.45 बजे प्रधानमंत्री मोदी मंदिर के अंदर करीब 10 मिनट तक दर्शन करने के बाद दोपहर 1.20 बजे मंदिर के समीप बने सभास्थल पहुंचे। यहां करीब 40 मिनट तक एक लाख से अधिक लोगों की सभा संबोधित भी किया।

Bhopal Encroachment: भदभदा बस्ती में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू, मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात 

यह है खासियत

विसनगर तहसील के छोटे से गांव तरभ में वालीनाथ महादेव मंदिर 98 धर्मस्तंभों पर सुशोभित है. इस मंदिर की ऊंचाई 101 फीट, लंबाई 295 फीट और चौड़ाई 165 फीट है। मंदिर के निर्माण के लिए 1.45 घनफीट पत्थर का इस्तेमाल किया गया है। बंसी पहाड़ से बने इस अद्भुत शिवालय को देख श्रद्धालु भाव-विभोर हुए बिना नहीं रह सकते हैं।

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown