देश की पहली सी-प्लेन सेवा की पीएम मोदी ने की शुरुआत, जमीन और पानी दोनों से भर सकता है उड़ान

देश की पहली सी-प्लेन सेवा की पीएम मोदी ने की शुरुआत, जमीन और पानी दोनों से भर सकता है उड़ान

देश की पहली सी-प्लेन सेवा की पीएम मोदी ने की शुरुआत,  जमीन और पानी दोनों से भर सकता है उड़ान
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: October 31, 2020 7:54 am IST

गुजरात। पीएम मोदी ने  गुजरात के केवड़िया में देश की पहली सी प्लेन सेवा की शुरुआत की, पीएम मोदी ने सी प्लेन में बैठकर उड़ान भरी।  महज 300 मीटर लंबे किसी तालाब या जलाशय में उतरने वाला ये सी प्लेन कई मायनों में बेहद खास है।

ये भी पढ़ें- धरमजीत सिंह से मुलाकात के बाद रमन सिंह बोले- 3 नवंबर को सामने आएगा बैठक का

देश की पहली सी प्लेन सेवा आज शुरू हो गई है। सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर  पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को ये सौगात दी है। साबरमती रिवरफ्रंट से केवड़िया में मौजूद स्टैच्यू ऑफ यूनिटी तक ये सी प्लेन सेवा शुरू की गई है।  

ये भी पढ़ें- पूर्व सीएम रमन सिंह और भाजपा के आला नेताओं के साथ बंद कमरे में मीटिंग

सी प्लेन कई मायनों में बेहद खास है, सी प्लेन जमीन और पानी दोनों से उड़ान भर सकता है। सी प्लेन को पानी और जमीन पर कहीं भी लैंड कराया जा सकता है।  महज 300 मीटर के रनवे से सी प्लेन उड़ान भर सकता है ।  300 मीटर की लंबाई वाले जलाशय का इस्तेमाल हवाई-पट्टी के रूप में मुमकिन है।  ये एंफीबियस कैटेगरी का प्लेन  होता है। गुजरात में शुरु किए गए सी प्लेन में एक बार में 19 यात्री सफर कर सकते हैं।  


लेखक के बारे में