PM Modi Myanmar President Meeting: भारत दौरे के बीच आज पीएम मोदी से मिलेंगे म्यांमार के राष्ट्रपति, कई अहम समझौतों पर लग सकती है मुहर

Ads

PM Modi Myanmar President Meeting: पीएम मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने विचार-विमर्श करेंगे।

  •  
  • Publish Date - June 1, 2026 / 08:18 AM IST,
    Updated On - June 1, 2026 / 08:21 AM IST

PM Modi Myanmar President Meeting/Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • म्यांमार के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग पांच दिवसीय भारत यात्रा पर हैं
  • आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापार, रक्षा और रणनीतिक सहयोग पर अहम वार्ता होगी
  • उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आए राष्ट्रपति मुंबई और बोधगया का भी दौरा करेंगे

नई दिल्ली। PM Modi Myanmar President Meeting: म्यांमा के राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए शनिवार से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर है। वही, आज पीएम नरेंद्र मोदी म्यांमार के राष्ट्रपति के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। इस दौरान व्यापार और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के तरीकों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

PM Modi Myanmar President Meeting आपको बता दें कि दिसंबर से जनवरी तक पड़ोसी देश में हुए संसदीय चुनाव के बाद म्यांमा से भारत की यह पहली उच्चस्तरीय यात्रा है। म्यांमा के राष्ट्रपति President U Min Aung Hlaing को एक जून को ‘इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस’ शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए भारत आना था। शिखर सम्मेलन स्थगित होने के कारण उनकी यात्रा पुन: निर्धारित की गई। विदेश मंत्रालय ने कहा कि उनके साथ कई कैबिनेट मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और व्यापारिक नेताओं सहित एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी होगा। इसने कहा कि राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग एक जून को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ दोनों देशों के बीच ‘ऐतिहासिक एवं सभ्यतागत’’ संबंधों को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

मंत्रालय ने कहा, इस यात्रा के तहत राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग (PM Modi Myanmar President Meeting) 30 मई को बोधगया और 2 जून को मुंबई की यात्रा करेंगे, जहां वह व्यापार और उद्योग जगत से बातचीत करेंगे तथा विभिन्न स्थलों का दौरा करेंगे। इसने कहा, राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग की भारत की आधिकारिक यात्रा से दोनों देशों के बीच बहुआयामी संबंधों को और अधिक मजबूती एवं गहराई मिलने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें

म्यांमार के राष्ट्रपति भारत क्यों आए हैं?

म्यांमार के राष्ट्रपति द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, व्यापार और रक्षा सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से भारत की पांच दिवसीय यात्रा पर आए हैं।

PM मोदी और म्यांमार राष्ट्रपति के बीच किन मुद्दों पर चर्चा होगी?

दोनों नेता व्यापार, रक्षा, रणनीतिक सहयोग और ऐतिहासिक-सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

म्यांमार राष्ट्रपति के साथ कौन-कौन भारत आया है?

उनके साथ कई कैबिनेट मंत्री, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारिक नेताओं का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी आया है।

भारत दौरे के दौरान राष्ट्रपति किन शहरों का दौरा करेंगे?

राष्ट्रपति यू मिन आंग ह्लाइंग बोधगया और मुंबई का दौरा करेंगे तथा व्यापार और उद्योग जगत के प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे।

इस यात्रा का भारत-म्यांमार संबंधों पर क्या प्रभाव पड़ेगा?

इस यात्रा से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा और कूटनीतिक सहयोग को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।