PM Modi On West Bengal Election Result 2026: ‘नितिन नबीन का मार्गदर्शन इस जीत में बहुमूल्य’, पीएम मोदी ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जीत का श्रेय
PM Modi On West Bengal Election Result 2026: कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है।
PM Modi On West Bengal Election Result 2026/Image Credit: X Handle
- पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत दर्ज करते हुए भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है।
- इस जीत के बाद पीएम मोदी दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचे और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
- पीएम मोदी ने विधनसभा चुनावों में मिली जीत का श्रेय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को दिया।
नई दिल्ली: PM Modi On West Bengal Election Result 2026: सोमवार को असम और पश्चिम बंगाल में भारी बहुमत दर्ज करते हुए चुनाव के नतीजों में भाजपा ने बहुत बड़ी जीत हासिल की है। पार्टी 200 से अधिक सीटों पर जीत की ओर है, जबकि टीएमसी (TMC) 90 सीटों से भी कम पर सिमट गई है। बंगाल की राजनीति में यह एक बहुत बड़ा बदलाव माना जा रहा है। इसके बाद दिल्ली के भाजपा मुख्यालय में एक खास नज़ारा देखने को मिला, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पारंपरिक बंगाली धोती पहनकर पहुँचे। भाजपा ने राज्य में 200 से अधिक सीटें जीतकर 15 साल पुराने ममता बनर्जी के शासन को खत्म कर दिया है, जिससे पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है।
बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु की जनता को नमन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आज का दिन बहुत ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा, “जब सालों की मेहनत रंग लाती है और साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो मैं आज देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।” (PM Modi On West Bengal Election Result 2026) उन्होंने बंगाल, असम, पुडुचेरी, केरल और तमिलनाडु की जनता को नमन किया और कहा कि यह दिन भारत के लोकतंत्र और देश के उज्ज्वल भविष्य पर भरोसे का दिन है।
छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया
PM Modi On West Bengal Election Result 2026: मैं आज भाजपा के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। भाजपा के हर छोटे-बड़े कार्यकर्ता ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है, कमल खिला दिया है। आपने नया इतिहास रच दिया है।”प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव थे। (PM Modi On West Bengal Election Result 2026) इन चुनाव में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वह मार्गदर्शन इस जीत में बहुमूल्य रहा है। आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना सिद्धि में बदलती है, तो चेहरे पर जो खुशी होती है, वो खुशी आज मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का ये दिन ऐतिहासिक है, अभूतपूर्व है। जब वर्षों की साधना सिद्धी में बदलती है तो चेहरे पर जो खुशी होती है वो खुशी आज मैं देश भर के भाजपा के कार्यकर्ताओं के चेहरे पर देख रहा हूं।”
पीएम मोदी की नितिन नबीन की तारीफ़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “भाजपा के अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा अध्यक्ष पद संभालने के बाद यह पहले विधानसभा चुनाव थे। (PM Modi On West Bengal Election Result 2026) इन चुनाव में पार्टी के हर कार्यकर्ता को उनका जो मार्गदर्शन मिला, वह मार्गदर्शन इस जीत में बहुमूल्य रहा है।”
एक भी राज्य में नहीं बची कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार
PM Modi On West Bengal Election Result 2026: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज हम भारत की राजनीति में एक और बड़ा बदलाव देख रहे हैं। आज पूरे देश में एक भी ऐसा राज्य नहीं है जहां कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार हो। यह सिर्फ सियासत का बदलाव नहीं है, यह सोच का बदलाव है। यह बताता है कि विकसित होता हुआ भारत किस दिशा में आगे बढ़ना चाहता है। आज का भारत अवसर चाहता है, विकास चाहता है, विश्वास चाहता है, आज का भारत प्रगति चाहता है, स्थिरता चाहता है, आज का भारत ऐसी राजनीति चाहता है जो देश को आगे बढ़ाए लेकिन दुर्भाग्य से आज की कांग्रेस बिल्कुल विपरीत दिशा में चल पड़ी है। ऐसे समय में जब पूरा देश कम्युनिज्म से किनारा कर चुका है तब कांग्रेस उसी विचारधारा को अपनाने में लगी है जिसे देश ने ठुकरा दिया है।”
इन्हे भी पढ़ें:-
- PM Modi On Assembly Election Result 2026: ‘एक भी राज्य में नहीं बची कम्यूनिस्ट पार्टी की सरकार’, पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी ने कायर्कर्ताओं को किया संबोधित, कहा – आपने रचा इतिहास
- Keralam Election Result 2026: केरलम में कांग्रेस ने खत्म किया वनवास, 63 सीटों के साथ बनी सबसे बड़ी पार्टी, पिनारई विजयन ने इतने वोटों से दर्ज की जीत
- PM Modi On West Bengal Result : बंगाल-असम रिजल्ट के बाद BJP में जश्न! कोचनो धोती में पार्टी मुख्यालय पहुंचे PM मोदी, बोले-‘आज का दिन अभूतपूर्व’

Facebook


