प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने जवाहरलाल नेहरू को श्रद्धांजलि अर्पित की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 14, 2022 9:43 am IST

नयी दिल्ली, 14 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

देश के पहले प्रधानमंत्री नेहरू का जन्म 1889 में हुआ था और वह कांग्रेस के एक प्रमुख नेता व स्वतंत्रता सेनानी थे। 1964 में प्रधानमंत्री के पद पर रहने के दौरान उनका निधन हो गया था। नेहरू के नाम भारत के प्रधानमंत्री के तौर पर सबसे लंबे समय तक काम करने का रिकॉर्ड दर्ज है।

मोदी ने ट्वीट किया, “हमारे पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि। हम राष्ट्र के लिए उनके योगदान को भी याद करते हैं।”

भाषा पारुल प्रशांत

प्रशांत


लेखक के बारे में