PM Modi Sikkim Visit / Image Source : X
नई दिल्ली : PM Modi Sikkim Visit प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिक्किम के दो दिवसीय दौरे का आज दूसरा दिन है। पीएम मोदी आज सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस खास मौके पर वह 4000 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। सिक्किम में अपने कार्यक्रमों को पूरा करने के बाद प्रधानमंत्री सीधे उत्तर प्रदेश के बनारस के लिए रवाना होंगे।
Here are some more glimpses from the very special roadshow in Gangtok. pic.twitter.com/7iyLzkm5oX
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
आपको बता दें की प्रधानमंत्री मोदी सोमवार दोपहर गंगटोक पहुंचे थे, जहां 21 विभिन्न जातियों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक अंदाज में उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद पीएम ने हेलिपैड से लोक भवन तक एक विशाल रोडशो किया, जिसमें हजारों की संख्या में लोग उमड़े थे।
A very special roadshow in Gangtok! Looking forward to tomorrow’s programmes in Sikkim… pic.twitter.com/ssPDlMOfm0
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026
सिक्किम की 50 साल की यात्रा और विकास के संकल्पों के साथ आज का कार्यक्रम संपन्न होगा। विकास कार्यो की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री सिक्किम से सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी (बनारस) के लिए रवाना होंगे।
In Gangtok earlier this evening, interacted with Padma awardees and people who have distinguished themselves in different fields. It was wonderful discussing a wide range of issues. pic.twitter.com/ezJmrfhPKE
— Narendra Modi (@narendramodi) April 27, 2026