रायपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल का आज निधन हो गया। सुबह करीब साढ़े 3 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में अंतिम सांस ली। बेटे फैजल पटेल ने भावुक ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। निधन की जानकारी मिलते ही कांग्रेस नेताओं में शोक की लहर दौड़ गई।
Read More News: रायपुर पहुंचे राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के विजय कुमार, कल सीएम भूपेश बघेल से करेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निधन पर गहरा दुख जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अहमद पटेल के निधन से दुखी हूं। कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए पार्टी के लोग आपको हमेशा याद रखेंगे। दिवंगत अहमद की आत्मा को शांति मिले।
Saddened by the demise of Ahmed Patel Ji. He spent years in public life, serving society. Known for his sharp mind, his role in strengthening the Congress Party would always be remembered. Spoke to his son Faisal and expressed condolences. May Ahmed Bhai’s soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) November 25, 2020
राहुल गांधी ने कहा- यह एक दुखद दिन है। श्री अहमद पटेल कांग्रेस पार्टी के एक स्तंभ थे। वो कठिन समय में पार्टी के साथ खड़े रहे। वो कांग्रेस के लिए बेहद मूल्यवान थे।
It is a sad day. Shri Ahmed Patel was a pillar of the Congress party. He lived and breathed Congress and stood with the party through its most difficult times. He was a tremendous asset.
We will miss him. My love and condolences to Faisal, Mumtaz & the family. pic.twitter.com/sZaOXOIMEX
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 25, 2020
Read More News: नहीं रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अहमद पटेल, बेटे ने ट्वीट कर दी जानकारी
सोनिया गांधी ने कहा- मैंने आज एक सहयोगी को खो दिया, जिसका पूरा जीवन कांग्रेस को समर्पित था। उनकी जगह कोई नहीं ले सकता। मैं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती हूं।’
In Shri Ahmed Patel, I’ve lost a colleague, whose entire life was dedicated to Congress. I’ve lost an irreplaceable comrade, a faithful colleague & a friend. Feel deeply for his bereaved family to whom I offer my sincere feelings of empathy & support: Sonia Gandhi, Congress pic.twitter.com/ygiXEN9JH4
— ANI (@ANI) November 25, 2020
Read More News: पूर्व CM कमलनाथ ने कहा- शादियां रात 10 बजे तक, नाइट कर्फ्यू 10 बजे से लागू लेकिन शराब दुकानें रात 11 बजे तक चालू?
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भावुक ट्वीट कर निधन पर गहरा दुख जताया है। सीएम ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है। उनका जाना कांग्रेस पार्टी, गुजरात के साथ देश की भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवारजनों को संबल प्रदान करे। ॐ शांति:।
कांग्रेस विचारधारा के प्रति दृढ़ संकल्पित, जुझारू योद्धा, पार्टी के अनमोल रत्न अहमद भाई पटेल जी के निधन का समाचार हम सबके लिए स्तब्ध कर देने वाला है।
उनका जाना कांग्रेस पार्टी, गुजरात के साथ देश की भी अपूर्णीय क्षति है। ईश्वर परिवाजनों को संबल प्रदान करे।
ॐ शांति:
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) November 25, 2020
Read More News: आसाराम की तर्ज पर कबीर आश्रम, पुलिस ने 6 विक्षिप्त महिलाओं को छुड़ाया, रेप की आशंका
बता दें कि 71 साल के अहमद पटेल तीन बार लोकसभा के सदस्य रहे हैं और 5 बार राज्यसभा के सांसद रहे हैं। पहली बार 1977 में 26 साल की उम्र में भरूच से लोकसभा का चुनाव जीतकर अहमद पटेल संसद पहुंचे थे। हमेशा पर्दे के पीछे से राजनीति करने वाले अहमद पटेल कांग्रेस परिवार के विश्वस्त नेताओं में गिने जाते थे। वे 1993 से राज्यसभा सांसद थे। अगस्त 2018 में उन्हें कांग्रेस पार्टी का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।
Read More News: स्वास्थ्य विभाग ने जारी किया मेडिकल बुलेटिन, छत्तीसगढ़ में आज 21 कोरोना मरीजों की मौत, 1829 नए संक्रमितों की पुष्टि