प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष देउबा से बात की

Ads

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने नेपाली समकक्ष देउबा से बात की

  •  
  • Publish Date - July 19, 2021 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को अपने नेपाली समकक्ष शेरबहादुर देउबा से फोन पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों नेता कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई सहित अन्य मुद्दों पर सहयोग को बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे। 75 वर्षीय देउबा नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष हैं। उन्होंने बहाल की गई प्रतिनिधि सभा में आसानी से विश्वास मत जीत लिया था और इसी के साथ कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच हिमालयी देश में आम चुनाव टल गए।

नेपाली कांग्रेस के देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 मत हासिल किए थे। उन्हें उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद 12 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत प्रधानमंत्री बनाया गया था। देउबा को संसद का विश्वास हासिल करने के लिए कुल 136 मतों की आवश्यकता थी।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दीं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सहित भारत और नेपाल के बीच विभिन्न विषयों पर सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश