PM Modi Speech Today: ‘महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर आंखें मूंदकर बैठे हैं लोग’, संसद में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

Ads

PM Modi Speech Today: 'महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर आंखें मूंदकर बैठे हैं लोग', संसद में पीएम मोदी का विपक्ष पर तीखा हमला

  •  
  • Publish Date - February 5, 2026 / 05:44 PM IST,
    Updated On - February 5, 2026 / 05:44 PM IST

PM Modi Speech Today | Photo Credit: IBC24

HIGHLIGHTS
  • पीएम मोदी ने विपक्षी नेता खरगे पर उम्र को लेकर तंज कसा
  • राष्ट्रपति के अभिभाषण में भारत के उज्ज्वल भविष्य और हर वर्ग की प्रगति पर जोर दिया गया
  • महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर विपक्ष को घेरते हुए मोदी ने तीखी टिप्पणी की

नई दिल्लीः PM Modi Speech Today प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्यसभा की कार्यवाही में शामिल होने पहुंच गए हैं। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दे रहे हैं। पीएम मोदी की स्पीच के बीच विपक्ष के सदस्य वेल में आकर जोरदार हंगामा कर रहे हैं।

पीएम मोदी ने खरगे को लेकर कसा तं​ज

PM MODI LIVE UPDATE उन्होंने आगे कहा कि सभापति जी मेरी प्रार्थना है कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए वो बैठकर भी नारे बोल सकते हैं ताकि उनको कष्ट न हो। पीछे नौजवान हैं खड़गे जी को बैठकर नारे लगाने की अनुमति दे दीजिए। उन्होंने कहा, राष्ट्रपति जी ने देश के मध्यम वर्ग, इस देश के निम्न-मध्यम वर्ग, गरीब, गांव, किसान, महिलाएं, विज्ञान हो, प्रौद्योगिकी हो, बहुत ही विस्तार से भारत के प्रगति का एक स्वर संसद में गूंजा है। देश के नौजवान भारत के सामर्थ्य को कैसे आगे बढ़ा रहे हैं, इसकी भी विस्तार से चर्चा की गई है। राष्ट्रपति जी ने भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति भी विश्वास व्यक्त किया है। यह हम सबके लिए प्रेरक है।

उन्होंने कहा, पिछली शताब्दी में भारत की आजादी की जंग में दूसरा क्वार्टर बहुत ही निर्णायक बना था। मैं साफ देख रहा हूं कि विकसित भारत के निर्माण की दिशा में यह दूसरा क्वार्टर भी उतना ही सामर्थ्यवान होने वाला है और उतना ही तेजी से आगे बढ़ने वाला है। राष्ट्र का हर व्यक्ति यह महसूस कर रहा है कि एक अहम पड़ाव पर हम पहुंच चुके हैं। न हमें रुकना है, न हमें पीछे मुड़कर देखना है। हम आगे ही आगे देखना है और लक्ष्य को प्राप्त कर के ही हमें सांस लेनी है। उस दिशा में हम आगे बढ़ रहे हैं।

‘महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर आंखें मूंदकर बैठे हैं लोग’

इसके अलावा प्रधानमंत्री ने कहा, उनके लिए महिलाओं पर अत्याचार होता है तो होते रहे, सत्ता नीति के अलावा कुछ करना नहीं है। वे हमें यहां उपदेश दे रहे हैं। ऐसे मुद्दों पर आंखें मूंदकर बैठे हुए लोग हैं। एक हमारे माननीय सदस्य यहां बैठे बोल रहे थे। जिनकी सरकार शराब में डूब गई, जिनका शीशमहल हर एक की आंखों में बैठ गए। ऐसे सभी साथियों से मैं कहूंगा कि तुम कितना दुनिया को धोखा दोगे, आईन देख लिया तो अपनी सच्चाई कहां छिपाओगे।

इन्हें भी पढ़े:-

 

प्रधानमंत्री मोदी ने राज्यसभा में किस विषय पर भाषण दिया?

उन्होंने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब दिया।

मोदी ने खरगे को लेकर क्या कहा?

उन्होंने कहा कि खड़गे जी की उम्र देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की अनुमति दी जाए।

महिलाओं पर अत्याचार के मुद्दे पर मोदी ने क्या टिप्पणी की?

उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों पर आंखें मूंदकर बैठे लोग हमें उपदेश दे रहे हैं।