नीट अभ्यर्थियों को ना हो असुविधा, इसलिए हवाई अड्डे पर ही रुक गए प्रधानमंत्री मोदी

Ads

नीट अभ्यर्थियों को ना हो असुविधा, इसलिए हवाई अड्डे पर ही रुक गए प्रधानमंत्री मोदी

  •  
  • Publish Date - June 21, 2026 / 04:44 PM IST,
    Updated On - June 21, 2026 / 04:44 PM IST

नयी दिल्ली, 21 जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार को कोलकाता से दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचने के बाद अपने आवास की ओर प्रस्थान को कुछ समय के लिए टाल दिया ताकि राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पुनर्परीक्षा देने वाले किसी भी अभ्यर्थी को यातायात पाबंदियों के कारण असुविधा नहीं हो।

सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री अपराह्न करीब 1:15 बजे हवाई अड्डे पहुंचे, लेकिन वहां से तुरंत लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास रवाना होने के बजाय वहीं रुके रहे।

सूत्रों के अनुसार, चूंकि नीट परीक्षा अपराह्न दो बजे शुरू होनी थी, इसलिए प्रधानमंत्री ने परीक्षा शुरू होने के बाद ही आवास के लिए निकलने का निर्णय लिया, ताकि किसी भी छात्र को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी ना हो और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित ना हो।

प्रधानमंत्री ओडिशा और पश्चिम बंगाल के दो दिन के दौरे से लौट रहे थे, जहां उन्होंने अन्य कार्यक्रमों के साथ रविवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कोलकाता में एक कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया था।

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) रविवार को नीट-यूजी 2026 की पुनर्परीक्षा आयोजित कर रही है, जो मेडिकल कॉलेज में स्नातक पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए होती है।

यह परीक्षा तीन मई को हुई थी, लेकिन प्रश्नपत्र लीक के आरोपों के कारण इसे रद्द कर दिया गया था। रविवार को यह परीक्षा अपराह्न दो बजे से शाम 5:15 बजे तक देश के 5,440 केंद्रों और विदेश के 14 केंद्रों पर आयोजित की जा रही है।

भाषा अमित नरेश

नरेश