PM Modi Swachhata Abhiyan at kalaram mandir in nashik
महाराष्ट्र। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आप नासिक दौरे पर है। इस दौरान पीएम मोदी ने नासिक के कालाराम मंदिर में ‘स्वच्छता अभियान’ में हिस्सा लिया। इतना ही नहीं कालाराम मंदिर में पीएम ने खुद पोछा लगाया और सभी से देश भर के मंदिरों में स्वच्छता गतिविधियां चलाने की भी अपील की।
https://twitter.com/i/status/1745729844715876560
मंदिर में झाडू-पोंछा करते हुए पीएम मोदी का वीडियो भी सामने आया। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों से 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन के मौके पर देश के सभी मंदिरों और तीर्थ क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाने का आह्वान किया।
मोदी ने कहा, कालाराम मंदिर में दर्शन करने का और मंदिर परिसर में सफाई करने का सौभाग्य मिला है। मैं देशवासियों से फिर अपना आग्रह दोहराउंगा कि राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पावन अवसर के निमित्त, देश के सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाएं, अपना श्रमदान करें।