पीएम मोदी ने बोला हमला, कहा- समझ नहीं आता कांग्रेस ने सरकार चलाई या मिशेल मामा का दरबार

पीएम मोदी ने बोला हमला, कहा- समझ नहीं आता कांग्रेस ने सरकार चलाई या मिशेल मामा का दरबार

पीएम मोदी ने बोला हमला, कहा- समझ नहीं आता कांग्रेस ने सरकार चलाई या मिशेल मामा का दरबार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:54 pm IST
Published Date: January 5, 2019 12:12 pm IST

भुवनेश्वर। ओडिशा के बारीपदा में शनिवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि हम विपक्ष को खटकने लगे हैं। लेकिन हम देश के लिए कड़े फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि कानून किसी भी दोषी को नहीं छोड़ेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा, समझ नहीं आता कि कांग्रेस ने सरकार चलाई या अपने मिशेल मामा का दरबार चलाया है। मैं आज स्पष्ट कर देना चाहता हूं, देश की बजाय बिचौलियों के हितों की रक्षा में जिस-जिस की भूमिका रही है, उनका पूरा हिसाब जांच एजेंसी करेगी और देश की जनता करेगी।

पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण को बधाई देता हूं। देश की आंखों में धूल झोंकने वालों की नीयत को, देश की सुरक्षा से खिलवाड़ करनेवालों की राजनीति को, अपने मनोरंजन के लिए संसद को इस्तेमाल करने वालों के बचपन को, देश के सामने उजागर किया।

यह भी पढ़ें : घोटाले के आरोप से भड़के शिवराज ने कहा- सरकार बंद करके दिखाए संबल योजना, फिर मैं बताता हूं 

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने राज्य की बीजद सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिला की सुरक्षा और सशक्तिकरण से लिए जो कोशिश की उसका लाभ ओडिशा को भी मिलना चाहिए। राज्य सरकार बेटियों से जुड़ी योजना को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश के हर नागरिक की चिंता करती है। देश के आयुष्मान भारत के तहत पांच लाख रुपए तक का फ्री में इलाज मिल रहा है। लेकिन दुर्भाग्य है कि ओडिशा के लाखों परिवार इस लाभ से वंचित है।


लेखक के बारे में