भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को जींद से हरी झंडी दिखाएंगे प्रधानमंत्री मोदी
चंडीगढ़, नौ जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली भारत की पहली ट्रेन को 17 जुलाई को जींद रेलवे स्टेशन से हरी झंडी दिखाएंगे और राज्य में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। हरियाणा के मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।
बेदी ने बताया कि प्रधानमंत्री एक जनसभा को संबोधित करेंगे और हजारों करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं की शुरुआत डिजिटल माध्यम से करेंगे।
इन परियोजनाओं में भिवानी और नारनौल में दो श्रीराम मेडिकल कॉलेज, कुरुक्षेत्र की एलिवेटेड रेलवे लाइन, अंबाला-काला अंब ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, दिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे का हरियाणा खंड तथा जींद-गोहाना राष्ट्रीय राजमार्ग-352ए शामिल हैं।
प्रधानमंत्री कुरुक्षेत्र में एक सिख संग्रहालय की आधारशिला भी रखेंगे और प्रमुख राजमार्गों के विस्तार कार्यों का शुभारंभ करेंगे।
बेदी ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क संपर्क में सुधार होगा तथा राज्य में औद्योगिक और वाणिज्यिक विकास के नए अवसर पैदा होंगे।
भाषा अमित माधव
माधव

Facebook


