प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वाराणसी को देंगे सौगात, 614 करोड़ की लागत वाली 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

Ads

प्रधानमंत्री मोदी सोमवार को वाराणसी को देंगे सौगात, 614 करोड़ की लागत वाली 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे

  •  
  • Publish Date - November 8, 2020 / 07:00 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:17 PM IST

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में सोमवार को 614 करोड़ रुपये की लागत वाली करीब 37 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे।

पढ़ें- चीन के उड़ गए होश, जब 4 देशों की सेना ने बंगाल की खाड़ी में दागे ता…

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि प्रधानमंत्री स्मार्ट सिटी योजना के तहत शहर के विकास के लिए विभिन्न परियोजनाओं का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे।

पढ़ें- बिहार एक्जिट पोल : राजग और महागठबंधन में कांटे की टक्कर, किस पार्टी…

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री 20 परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे इसके अलावा सारनाथ पुरातात्विक खंडहर में लाइट एंड साउंड सिस्टम, गंगा प्रदूषण से जुड़ी नियंत्रण इकाई, केंद्रीय कारागार की चारदीवारी, सीड स्टोर आदि का शिलान्यास किया जाएगा।

पढ़ें- बोरवेल में फंसे मासूम प्रह्लाद की मौत पर सीएम ने जताया दुख, परिवार …

उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री हवाईअड्डे पर बने दो एयरोब्रिज का उद्घाटन भी करेंगे।