प्रधानमंत्री मोदी आठ मार्च को मेट्रो की नई लाइनों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास: रेखा गुप्ता

Ads

प्रधानमंत्री मोदी आठ मार्च को मेट्रो की नई लाइनों का करेंगे उद्घाटन और शिलान्यास: रेखा गुप्ता

  •  
  • Publish Date - March 5, 2026 / 08:15 PM IST,
    Updated On - March 5, 2026 / 08:15 PM IST

नयी दिल्ली, पांच मार्च (भाषा) मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बृहस्पतिवार को बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ मार्च को दिल्ली मेट्रो रेल के दो नए गलियारों का उद्घाटन करेंगे और तीन अतिरिक्त गलियारों की आधारशिला रखेंगे।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, दिल्ली मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के तहत शुरू की गई इन परियोजनाओं की अनुमानित लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है और इनका उद्देश्य सार्वजनिक परिवहन को मजबूत करना और शहर में यात्रियों के लिए रोजमर्रा के सफर को आसान बनाना है।

गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के जिन दो नए गलियारों का उद्घाटन करेंगे उनमें पिंक लाइन पर मजलिस पार्क से मौजपुर-बाबरपुर और मैजेंटा लाइन दीपाली चौक से मजलिस पार्क का गलियारा शामिल है।

उन्होंने कहा कि इसके साथ प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के फेज-पांच (ए) के अंतर्गत तीन नए कॉरिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी करेंगे।

भाषा नोमान नोमान नरेश

नरेश

ताजा खबर