प्रधानमंत्री मोदी आठ सितंबर को वडोदरा, नवसारी का दौरा करेंगे
प्रधानमंत्री मोदी आठ सितंबर को वडोदरा, नवसारी का दौरा करेंगे
(फाइल फोटो के साथ)
वडोदरा, 31 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आठ सितंबर को गुजरात के दौरे पर आएंगे। अपने दौरे के दौरान वह वडोदरा में एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और नवसारी में भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन करेंगे। पार्टी और नगर निकाय के अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
वडोदरा नगर निगम आयुक्त अरुण महेश बाबू ने बताया कि वडोदरा में प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दिन में 10 बजे एमएस विश्वविद्यालय के पवेलियन ग्राउंड में निर्धारित है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में छात्रों और पेशेवरों समेत करीब 10,000 लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। कार्यक्रम में प्रवेश पंजीकरण के जरिए होगा।
वडोदरा भाजपा अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया जाएगा।
वलसाड से सांसद और प्रदेश भाजपा के सह-प्रवक्ता धवल पटेल ने बताया कि बाद में प्रधानमंत्री नवसारी जाएंगे, जहां वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए कार्यालय ‘कमलम’ का उद्घाटन करेंगे।
पटेल ने बताया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर नवसारी जिले में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इनमें स्वच्छता अभियान चलाने और कुपोषित लोगों को पोषण किट वितरित करने जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।
भाषा आशीष नरेश
नरेश

Facebook


