PM Modi Unveils G-20 Logo पीएम मोदी ने किया G-20 सम्मेलन की अधिकारिक वेवसाइट और लोगो का अनावरण, लोगो में बने कमल को लेकर कही ये बात

Ads

PM Modi Unveils G-20 Logo PM Modi unveiled the official website and logo of the G-20 conference

  •  
  • Publish Date - November 8, 2022 / 07:05 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:20 PM IST

There will be two programs related to G-20 in Rishikesh, Uttarakhand.

PM Modi Unveils G-20 Logo: आज पीएम नरेंद्र मोदी ने आज G-20 सम्मेलन के लोगो और वेवसाइट का अनावरण कर दिया हैं। पीएम मोदी ने वेवसाइट थीम और लोगो का अनावरण वीडियों कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया हैं। जिसमें भारत इस बार अध्यक्षता कर रहा हैं। G-20 सम्मेलन के लोगो में एक कमल का निशान दिख रहा हैं। जिसको लेकर पीएम मोदी ने कहा कि यह कमल का फूल पौराणिक धरोहर को बताता हैं।

Read More: India news today in hindi 08 November : भारत में आज लोगों ने साल का अंतिम चंद्र ग्रहण देखा 

PM Modi Unveils G-20 Logo पीएम मोदी ने आगे कहते हुए बताया G-20 ऐसे देशों का समूह है, जिनका आर्थिक सामर्थ्य, विश्व की 85% GDP का प्रतिनिधित्व करता है। G-20 उन 20 देशों का समूह है, जो विश्व के 75% व्यापार का प्रतिनिधित्व करता है और भारत अब इस G-20 समूह का नेतृत्व करने जा रहा है, इसकी अध्यक्षता करने जा रहा है।

rEAD mORE: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद किन चीजों का करें दान

“वसुधैव कुटुम्बकम का प्रतिनिधित्व करता है लोगो” – मोदी

PM Modi Unveils G-20 Logo प्रधानमंत्री ने कहा कि G-20 इंडिया का लोगो ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ का प्रतिनिधित्व करता है।  G-20 का ये लोगो केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है. ये एक संदेश है, ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है जो हमारी सोच में शामिल रहा है. इस लोगो और थीम के जरिए हमने एक संदेश दिया है। युद्ध से मुक्ति के लिए बुद्ध के जो संदेश हैं हिंसा के प्रतिरोध में महात्मा गांधी के जो समाधान हैं। G-20 के जरिए भारत उनकी वैश्विक प्रतिष्ठा को नई ऊर्जा दे रहा। G-20 लोगो में कमल का प्रतीक आशा का प्रतिनिधित्व करता है।

rEAD mORE: Chandra Grahan 2022: चंद्र ग्रहण हुआ समाप्त, जानें ग्रहण के बाद किन चीजों का करें दान