डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा होगा पीएम मोदी का हश्र, ‘दंगाबाज’ हैं सबसे बड़े: सीएम ममता बनर्जी

डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा होगा पीएम मोदी का हश्र, ‘दंगाबाज’ हैं सबसे बड़े: सीएम ममता बनर्जी

डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा होगा पीएम मोदी का हश्र, ‘दंगाबाज’ हैं सबसे बड़े: सीएम ममता बनर्जी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: February 24, 2021 2:28 pm IST

शाहगंज: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए उन्हें “सबसे बड़ा दंगाबाज” करार देते हुए कहा कि उनका हश्र पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से भी बुरा होगा। हुगली जिले के शाहगंज में एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पूरे देश में झूठ और नफरत फैला रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने भी पिछले हफ्ते यहां एक जनसभा को संबोधित किया था।

Read More: दुल्हन का भी हो गया बुरा हाल, जब देखा दूल्हे के दोस्तों का गिफ्ट, जानिए ऐसा क्या तोहफा दिया

भाजपा द्वारा तृणमूल कांग्रेस पर बार-बार लगाए जाने वाले ‘कट मनी’ (दलाली) के आरोप के संदर्भ में बनर्जी ने कहा, “वह टीएमसी को तोलाबाज (रंगदारी वसूले वाली) पार्टी करार दे रहे हैं, लेकिन वह क्या हैं? नरेंद्र मोदी सबसे बड़े दंगाबाज और सबसे बड़े धंधाबाज हैं।” उन्होंने कहा, “आप पूरे देश को करोड़ों रुपयों के लिये बेच रहे हैं, वह किस लिये है? कैट मनी या रैट मनी”।

Read More: राहुल गांधी ने गलत बयान दिया, माफी मांगनी चाहिए, इस बार कांग्रेस की महिला विधायक ने ही लिया आड़े हाथों

टीएमसी सुप्रीमो ने भरोसा जताया कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों के बाद फिर सत्ता में आएगी। प्रदेश के सबसे लोकप्रिय खेल फुटबाल के प्रति बंगाली भवनाओं को छूते हुए उन्होंने कहा, “विधानसभा चुनाव में ‘खेला होबे’ (खेल होगा)…। मैं विधानसभा चुनाव में गोलकीपर रहूंगी और तुम (भाजपा) एक भी गोल नहीं कर पाओगे। सभी शॉट गोल पोस्ट के ऊपर से चले जाएंगे।”

Read More: लॉकडाउन और नाइट कर्फ्यू के लिए मुख्यमंत्री ने दिए ये निर्देश, कहा- राजधानी सहित इन जिलों में बरतें विशेष सावधानी

भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिंसा से कोई फायदा नहीं होगा जो उसके द्वारा की जा रही है। उन्होंने कहा कि वह (मोदी) डोनाल्ड ट्रंप के लिये चुनाव जीतने गए थे। सभी जानते हैं कि उनके साथ क्या हुआ। नरेंद्र मोदी का हश्र उससे भी बुरा होगा। ट्रंप 2020 में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव जो बाइडन से हार गए थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं और उन्हें “खामोश” किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “भाजपा में कई महिलाए हैं जो इस बारे में एक शब्द नहीं बोल सकतीं कि उनके साथ क्या हो रहा है। हमारी पार्टी में, हम महिलाओं का समुचित सम्मान करते हैं।” बनर्जी ने कोयला हेरफेर घोटाले के सिलसिले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद अभिषेक बनर्जी की पत्नी से सीबीआई पूछताछ की भी निंदा करते हुए कहा कि यह “हमारी महिलाओं का अपमान है।”

Read More: पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित तीन गिरफ्तार, शराब पिलाकर युवती से गैंगरेप का है आरोप

ममता बनर्जी ने कहा, “आप मेरे खिलाफ हैं क्योंकि मैं आपके गलत कामों का विरोध करती हूं। आप मुझे मार सकते हैं या जो करना चाहें कर सकते हैं….लेकिन आप महिलाओं का अपमान कर रहे हैं…मेरे घर में घुसकर आरोप लगाते हैं कि एक लड़की जो महज 22-23 साल की है, गृहिणी है, वह कोयला चोर है। आपको शर्म नहीं आती?” उन्होंने केंद्र सरकार पर 2016 में डनलप और जेस्सोप के बीमारू कारखानों के अधिग्रहण की उनकी सरकार को इजाजत नहीं देने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि भाजपा नेता डनलप के मालिक पवन रुइया के घरों पर ठहरते हैं जिनके खिलाफ कई मामले लंबित हैं।

Read More: नारायणपुर में IED ब्लास्ट और मुठभेड़ में शहीद हुए दो जवान, एक घायल

मुख्यमंत्री ने कहा, “वह (भाजपा) अगर पश्चिम बंगाल में सत्ता में आई तो आपकी रीढ़ की हड्डी तोड़ देगी। वे आपके भविष्य और सपनों को खत्म कर देंगे। बंगाल ही बंगाल पर शासन करेगा। गुजरात बंगाल पर शासन नहीं करेगा। गुंडे बंगाल पर शासन नहीं करेंगे।” इसबीच रैली की शुरुआत में क्रिकेटर मनोज तिवारी और कंचन मलिक व सयानी घोष समेत कई बंगाली कलाकार टीएमसी में शामिल हुए। पश्चिम बंगाल बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष अनन्या चक्रवर्ती भी रैली में ममता बनर्जी की मौजूदगी में उनकी पार्टी में शामिल हुईं।

Read More: ‘पीएम मोदी भूतपूर्व होने वाले हैं’, मोटेरा स्टेडियम का नाम नरेंद्र मोदी किए जाने पर CM भूपेश बघेल ने कसा तंज

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"