पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, ‘रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की सभी लाइट बंद करें’

पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, 'रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की सभी लाइट बंद करें'

पीएम मोदी का देशवासियों को संदेश, ‘रविवार 5 अप्रैल को रात 9 बजे 9 मिनट तक घर की सभी लाइट बंद करें’
Modified Date: November 29, 2022 / 07:53 pm IST
Published Date: April 3, 2020 3:54 am IST

नईदिल्ली। पीएम मोदी ने कहा कि जिस प्रकार से जनता ने सरकार का सहयोग और समर्थन दिया वह बहुत ही सराहनीय रहा, आज नौवां दिन है लोगों ने जिस धैर्य का परिचय दिया वह अभूतपूर्व है। उन्होने कहा कि हमारा यह कदम आज दुनिया के लिए मिशाल बन गया, कई देश हमारे कदमों का अनुकरण कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम के गृह जिले में कोरोना पॉजिटिव पहला केस, लॉकडाउन के पहले ही लौटा था अपने शहर

उन्होने कहा किसी को यह लग सकता है कि हम अकेले क्या कर सकते हैं , लेकिन हम अकेले होकर भी सामूहिक हैं, हर किसी को धैर्य रखना है, हमारी सामूहिक शक्ति ही हमें इतना बड़ा काम करने के लिए प्रेरित करता है।

ये भी पढ़ें: मुरैना में आधी रात के बाद कर्फ्यू, एक दंपत्ति के को…

कोरोना महामारी के बीच फैले अंधकार के बीच प्रकाश लाना है, इस संकट को पराजित करना है, प्रकाश के तेज को चारों दिशाओं में फैलाना है, 5 अप्रैल को हम सब को मिलकर कोरोना को चुनौती देना है, इस दिन हमें देश की महाशक्ति का जागरण करना है, 130 करोड़ लोगों को ​रात नौ बजे 9 मिनट तक घर के दरवाजें पर या बालकनी में खड़े होकर पूरी लाइटें बंद करके मोमबत्ती, दिया, मोबाइल की फ्लैश लाइटें जलाएं।

ये भी पढ़ें: लॉकडाउन में ऐसा भी होता है: उत्तराखंड से लग्जरी बसो…

इस उजालें में हम महाशक्ति का उदय होगा हमें अहसास होगा कि हम अकेले नहीं हैं कोई भी अकेला नही हैं, हमारे साथ 130 करोड़ देशवासी एक ही संकल्प के साथ खड़ें है, हम एक ही संकल्प के लिए कृत संकल्प हैं। उन्होने कहा कि मेरी प्रार्थना है कि इस आयोजन के समय किसी को भी कहीं पर एकत्रित होना नही हैं, अपने घर के दरवाजे बालकनी से ही इसे करना है, सोशल डिस्टेंसिंग की लक्ष्मण रेखा को लांघना नही है। कोरोना की चैन तोड़ना है।

ये भी पढ़ें: तबलीगी जमात के 4 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव, 70 के…


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com