अमेठी (उप्र), 28 अगस्त (भाषा) जिले के मुंशीगंज थाना क्षेत्र के इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग की एक छात्रा का शव शुक्रवार को संस्थान के छात्रावास में फंदे में लटका मिला। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक दीप्ति यादव (21) सुलतानपुर जिले के बल्दीराय थानाक्षेत्र स्थित सईदुल्लापुर गांव की निवासी थी और इंदिरा गांधी स्कूल ऑफ नर्सिंग अंतिम सत्र की छात्रा थी। उसने बताया कि दीप्ति का शव कॉलेज के छात्रावास में छत के पंखे से लटका मिला।
प्रभारी निरीक्षक थाना मुंशीगंज बृजेश सिंह ने बताया कि मृतका के परिवार को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की सभी स्तर से जांच की जा रही है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों पर से पर्दा उठ सकेगा।
भाषा सं जफर
धीरज
धीरज