प्रधानमंत्री ने राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री ने राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी
नयी दिल्ली, पांच जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री राम विलास पासवान की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक पासवान का जन्म पांच जुलाई 1946 को हुआ था और उनका निधन आठ अक्टूबर 2020 को हुआ।
मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की जयंती पर उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। उन्होंने समाज के वंचित और कमजोर वर्गों के उत्थान के लिए अहम योगदान दिया।’’
उन्होंने कहा कि वह जनसेवा और राष्ट्रसेवा के प्रति अपने समर्पण भाव के लिए हमेशा याद किए जाएंगे।
पासवान के बेटे चिराग पासवान अब लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के प्रमुख हैं और मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में मंत्री हैं।
लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन का एक घटक दल है और उसके लोकसभा में पांच सदस्य हैं।
भाषा खारी सिम्मी
सिम्मी

Facebook


