प्रधानमंत्री ने वीडियो पर मिली प्रतिक्रियाओं, सकारात्मक सुझावों के लिए लोगों का जताया आभार

Ads

प्रधानमंत्री ने वीडियो पर मिली प्रतिक्रियाओं, सकारात्मक सुझावों के लिए लोगों का जताया आभार

  •  
  • Publish Date - July 25, 2026 / 12:06 AM IST,
    Updated On - July 25, 2026 / 12:06 AM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को अपने उस वीडियो पर मिली प्रतिक्रियाओं और सकारात्मक सुझावों के लिए सभी का धन्यवाद किया, जिसमें उन्होंने प्रश्न पत्र लीक में शामिल लोगों को सजा देने के लिए सरकार के कड़े कानून लाने के फैसले की घोषणा की थी।

वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि प्रश्नपत्र लीक के मामलों में कड़ी कार्रवाई के प्रावधान वाला नया विधेयक संसद के मौजूदा सत्र में अगले सप्ताह पेश किया जाएगा।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा रात में इंस्टाग्राम पर साझा किए गए वीडियो संदेश में जिस मसौदा विधेयक की घोषणा की गई, उसे शुक्रवार को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी।

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर जारी नए वीडियो संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘‘धन्यवाद, दोस्तों। मुझे आधी रात को आपसे बात करने का अवसर मिला। मेरे वीडियो पर जिस तरह आपने प्रतिक्रिया दी और सकारात्मक सुझाव दिए, उसके लिए आप सभी का धन्यवाद। आपका स्नेह यूं ही बना रहे, हमारे रिश्ते और भी मजबूत होते रहें। आप सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद।’’

प्रधानमंत्री मोदी के वीडियो ने 24 घंटे के भीतर रील पर सबसे अधिक बार देखे जाने का नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। इसे अब तक 30.3 करोड़ बार देखा जा चुका है। इससे पहले 24 घंटे में 30 करोड़ बार देखे जाने का रिकॉर्ड था।

युवाओं के नाम प्रधानमंत्री मोदी का यह संदेश ऐसे समय आया है, जब चार दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हजारों छात्रों ने ‘संसद चलो’ मार्च निकाला था। प्रदर्शनकारी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत