पीएम मोदी रविवार को कोलकाता प्रवास पर, भाजपा में शामिल होंगे एक्टर मिथुन चक्रवर्ती?

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता प्रवास पर, भाजपा में शामिल होंगे एक्टर मिथुन चक्रवर्ती?

पीएम मोदी रविवार को कोलकाता प्रवास पर, भाजपा में शामिल होंगे एक्टर मिथुन चक्रवर्ती?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: March 6, 2021 12:04 pm IST

कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा के चुनावी अभियान को धार देने के लिए रविवार को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री की रविवार की रैली को भगवा दल द्वारा इस साल फरवरी में शुरू की गई ”परिवर्तन यात्रा” का समापन कार्यक्रम माना जा रहा है।

Read More: कांग्रेस ने किया असम विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों के नाम का ऐलान, सूची में 40 लोगों का नाम शामिल

भाजपा के एक नेता ने कहा, ” प्रधानमंत्री ब्रिगेड परेड मैदान में रैली के साथ ही चुनावी अभियान का बिगुल फूकेंगे।” राज्य में आठ चरणों में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद रविवार को होने वाली रैली पश्चिम बंगाल में भाजपा का पहला बड़ा कार्यक्रम होगा। भाजपा ने इस रैली को सफल बनाने के लिए भारी भीड़ जुटाने की योजना बनाई है।

Read More: 15 दिन, 4 शहीद…कहां हो रही चूक…अब लाल आतंक को कैसे काउंटर करेगी सरकार?

भाजपा राज्य विधानसभा चुनाव के दो चरणों के लिए पार्टी उम्मीदवारों की सूची शुक्रवार को जारी करने वाली थी लेकिन उसने प्रधानमंत्री की रैली के चलते इसे टाल दिया। भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि रैली संपन्न होने के बाद भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी की जाएगी। रैली के दौरान प्रधानमंत्री मोदी के अलावा भाजपा के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे।

Read More: 50 से अधिक लोगों से की 50 लाख रुपए की ठगी, आरक्षक दंपति पहुंचे हवालात

भाजपा के सूत्रों ने बताया कि रैली के दौरान बॉलीवुड अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती समेत अन्य हस्तियों के भी मंच पर मौजूद रहने की उम्मीद है। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, ‘‘वह कल की रैली में उपस्थित रह सकते हैं। देखते हैं क्या होता है।’’ हालांकि, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि मिथुन चक्रवर्ती के भाजपा में शामिल होने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है।

Read More: पांच लोगों की मौत के मामले में गृह मंत्री साहू ने दिए इंटिलिजेंस जांच के निर्देश, कहा- टीम गठित कर करें आवश्यक कार्रवाई

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"