पीएमएलए अदालत ने हेमंत सोरेन की ईडी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई

पीएमएलए अदालत ने हेमंत सोरेन की ईडी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई

पीएमएलए अदालत ने हेमंत सोरेन की ईडी की हिरासत तीन दिन बढ़ाई
Modified Date: February 12, 2024 / 05:31 pm IST
Published Date: February 12, 2024 5:31 pm IST

रांची, 12 फरवरी (भाषा) यहां की एक विशेष धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने कथित भूमि घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की हिरासत सोमवार को तीन दिन के लिए बढ़ा दी। वकीलों ने यह जानकारी दी।

ईडी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नेता की चार दिनों की हिरासत मांगी थी।

झामुमो के कार्यकारी अध्यक्ष सोरेन को सात फरवरी को विशेष पीएमएलए अदालत ने पांच दिन के लिए ईडी हिरासत में भेज दिया था।

इससे पहले दो फरवरी को भी अदालत ने सोरेन को पांच दिन की हिरासत में ईडी को सौंपा था।

भाषा सुरेश दिलीप

दिलीप


लेखक के बारे में