पीएम का संबोधन : प्रधानमंत्री अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

पीएम का संबोधन : प्रधानमंत्री अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन

पीएम का संबोधन : प्रधानमंत्री अन्न योजना का विस्तार नवंबर तक, 80 करोड़ लोगों को मिलेगा मुफ्त राशन
Modified Date: November 29, 2022 / 08:21 pm IST
Published Date: June 30, 2020 10:49 am IST

रायपुर। देश को आज संबोधित करते हुए कहा कि हम अनलॉक 2 में प्रवेश कर रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान देश की सर्वोच्च प्राथमिकता ये थी कि हर गरीब के घर में चूल्हा जले, इसके लिए देश में सभी ने संयुक्त प्रयास किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत गरीबों के लिए पौने दो लाख का पैकेज दिया गया है। इस दौरान 9 करोड़ किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रूपए जमा किए गए।

ये भी पढ़ें: POK में दिखे चीन के फाइटर जेट, भारत के खिलाफ कर सकता है स्कार्दू एयरबेस का इस…

पीएम ने कहा कि लापरवाही बढ़ना चिंता का विषय है, कोरोना से लड़ते हुए 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को तीन महीने का राशन मुफ्त दिया गया है। पीएम ने कहा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार करने का फैसला लिया है, जिसके तहत अब नवंबर महीने तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलेगा। पीएम ने कहा देश में वन नेशन वन राशनकार्ड योजना पर काम चल रहा है। जिससे कहीं भी गरीब अपना राशन उठा सकेगें।

ये भी पढ़ें: देश में बीते 24 घंटे में 18,522 नए कोरोना पॉजिटिव मिले, 418 ने तोड़…

पीएम ने कहा आज गरीब को, ज़रूरतमंद को, सरकार अगर मुफ्त अनाज दे पा रही है तो इसका श्रेय दो वर्गों को जाता है। पहला- हमारे देश के मेहनती किसान, हमारे अन्नदाता और दूसरा- हमारे देश के ईमानदार टैक्सपेयर। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना का विस्तार अब दीवाली, छठ पूजा तक यानि नवंबर महीने के आखिर तक कर दिया जाएगा। गरीब कल्याण अन्न योजना के इस विस्तार में 90 हजार करोड़ रु. से ज्यादा खर्च होंगे। अगर इसमें पिछले 3महीने का खर्च जोड़ दें तो ये करीब डेढ़ लाख करोड़ रु. हो जाता है।

ये भी पढ़ें: ताज होटल को उड़ाने की धमकी, पाकिस्तान से आया धमकी भरा फोन, बढ़ाई गई…

पीएम ने कहा आपने ईमानदारी से टैक्स भरा है। अपना दायित्व निभाया है इसलिए आज देश का गरीब, इतने बड़े संकट से मुकाबला कर पा रहा है। मैं आज हर गरीब के साथ, देश के हर किसान, हर टैक्सपेयर का ह्रदय से बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं । 

ये भी पढ़ें: देश में 59 चीनी एप्स पर लगा प्रतिबंध, Tik Tok, UC Browser समेत कई प…

पीएम ने कहा कि एक तरह से देखें तो अमेरिका की कुल जनसंख्या से ढाई गुना अधिक लोगों को, ब्रिटेन की जनसंख्या से 12 गुना अधिक लोगों को और यूरोपियन यूनियन की आबादी से लगभग दोगुने से ज्यादा लोगों को हमारी सरकार ने मुफ्त अनाज दिया है। कोरोना से लड़ते हुए भारत में 80 करोड़ से ज्यादा लोगों को 3 महीने का राशन यानि परिवार के हर सदस्य को 5 किलो गेहूं या चावल मुफ्त दिया गया।

ये भी पढ़ें: अब 31 जुलाई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, इस राज्य सरकार ने की घोषणा, कई च…

बीते तीन महीनों में 20 करोड़ गरीब परिवारों के जनधन खातों में सीधे 31 हजार करोड़ रुपए जमा करवाए गए हैं। इस दौरान 9 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18 हजार करोड़ रुपए जमा हुए हैं। विशेषकर कन्टेनमेंट जोन्स पर हमें बहुत ध्यान देना होगा। जो भी लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं, हमें उन्हें टोकना होगा, रोकना होगा और समझाना भी होगा ।अगर कोरोना से होने वाली मृत्यु दर को देखें तो दुनिया के अनेक देशों की तुलना में भारत संभली हुई स्थिति में है। समय पर किए गए लॉकडाउन और अन्य फैसलों ने भारत में लाखों लोगों का जीवन बचाया है ।

 


लेखक के बारे में

डॉ.अनिल शुक्ला, 2019 से CG-MP के प्रतिष्ठित न्यूज चैनल IBC24 के डिजिटल ​डिपार्टमेंट में Senior Associate Producer हैं। 2024 में महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय से Journalism and Mass Communication विषय में Ph.D अवॉर्ड हो चुके हैं। महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा से M.Phil और कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय, रायपुर से M.sc (EM) में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। जहां प्रावीण्य सूची में प्रथम आने के लिए तिब्बती धर्मगुरू दलाई लामा के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इन्होंने गुरूघासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर से हिंदी साहित्य में एम.ए किया। इनके अलावा PGDJMC और PGDRD एक वर्षीय डिप्लोमा कोर्स भी किया। डॉ.अनिल शुक्ला ने मीडिया एवं जनसंचार से संबंधित दर्जन भर से अधिक कार्यशाला, सेमीनार, मीडिया संगो​ष्ठी में सहभागिता की। इनके तमाम प्रतिष्ठित पत्र पत्रिकाओं में लेख और शोध पत्र प्रकाशित हैं। डॉ.अनिल शुक्ला को रिपोर्टर, एंकर और कंटेट राइटर के बतौर मीडिया के क्षेत्र में काम करने का 15 वर्ष से अधिक का अनुभव है। इस पर मेल आईडी पर संपर्क करें anilshuklamedia@gmail.com