नोएडा में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, चोरी के मोबाइल फोन बरामद

Ads

नोएडा में पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया, चोरी के मोबाइल फोन बरामद

  •  
  • Publish Date - November 13, 2020 / 08:46 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:18 PM IST

नोएडा, 13 नवंबर (भाषा ) गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में पुलिस ने बीती रात गश्त के दौरान सेक्टर 115 के पास से तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके पास से एक मोटरसाइकिल और चोरी के कई मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ के दौरान बदमाशों ने चोरी व लूटपाट की दर्जनों वारदातें करना स्वीकार किया है।

थाना सेक्टर 49 के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि बीती रात को गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों ने सेक्टर 115 के पास से कालू, समीर तथा साहिल नामक तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि बदमाशों के पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से चोरी किए गए तथा लूटे गए सात मोबाइल फोन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की।

उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बदमाश चोरी व लूट का माल किसे बेचते थे।

भाषा सं. मानसी

मानसी