Watch Video: बाढ़ में फंसे दो बच्चियों की कांस्टेबल ने बचाई जान, कंधे पर बैठाकर तय किया 1.5 किलोमीटर

Watch Video: बाढ़ में फंसे दो बच्चियों की कांस्टेबल ने बचाई जान, कंधे पर बैठाकर तय किया 1.5 किलोमीटर

Watch Video: बाढ़ में फंसे दो बच्चियों की कांस्टेबल ने बचाई जान, कंधे पर बैठाकर तय किया 1.5 किलोमीटर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:22 pm IST
Published Date: August 11, 2019 1:13 pm IST

अहमदाबाद: देश के राज्यों हिस्सों में मूसलाधार बारिश के बाद हालात बाढ़ जैसे हो गए हैं। देश की कई नदी-नाले उफान पर हैं। नदियों का पानी घरों में घुस आया है। जिला प्रशासन और एनडीआरएफ की टीम बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच गुजरात पुलिस के सिपाही का एक वीडियो सामने आया, जिसे देखकर हर कोई तारीफ करते नहीं थक रहा है।

Read More: बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को रास नहीं आया फैशन शो, होटल में पहुंचकर किया हंगामा

दरअसल गुजरात पुलिस के कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह जडेजा की तैनाती बाढ़ प्रभावितों को बचाने के लिए किया गया था। इसी दौरान जवान को बाढ़ में फंसे दो बच्चों की जानकारी मिली। जवान दोनों बच्चों को अपने कंधे पर बैठाकर उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि वीडियो मोरबी इलाके का है, जहां इन दिनों बाढ़ से हालात खराब हैं।

Read More: मौसम विभाग की चेतावनी, छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में आगामी 24 घंटे के भीतर भारी बारिश की संभावना

वीडियो में देखा जा सकता है कि गुजरात पुलिस का कांस्टेबल पृथ्वीराज सिंह जडेजा ने उन्हें कंधे पर बैठाया और पानी के तेज बहाव के बीच करीब 1.5 किलोमीटर तक का सफर तय किया। पृथ्वीराज का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग कांस्टेबल की तुलना कुछ लोग हनुमान जी से कर रहे हैं। हनुमान भी इसी तरह भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अपने कंधे पर बैठाकर उन्हें सुग्रीव से मिलाने के लिए ऋष्यमूक पर्वत ले गए थे।

Read More: जेवरात चोरी करने के आरोप में मॉब लिंचिंग, भीड़ ने संदेह में दो युवकों को पीटा

इस वीडियो को ट्विटर पर शेयर करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपानी ने इस पुलिसकर्मी की बहादुरी की प्रशंसा की। उन्होंने लिखा है कि पुलिस कांस्टेबल पृथ्वीराजसिंह जडेजा कड़ी मेहनत, दृढ़ संकल्प और सरकारी अधिकारी के समर्पण के कई उदाहरणों में से एक हैं, जो प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कर्तव्यों का पालन कर रहे हैं।

Read More: भारत से व्यापार खत्म करने पर बोले पाकिस्तानी नागरिक, क्या हम ‘घास’ खाएं?

बता दें पिछले गुजरात के कई इलाकों में 24 घंटों से लगातार हो रही बारिश से कम से कम 11 लोगों की जान जा चुकी है। पिछले हफ्ते वड़ोदरा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और रेलवे स्टेशनों पर भारी बारिश के कारण बचाव कार्य रोक दिया गया था। लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के लिए फिलहाल बचाव अभियान जारी है। अब तक लगभग 6,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दिया गया है।

Read More: BJP प्रदेशाध्यक्ष ने साधा कांग्रेस पर निशाना, कहा- सत्ता और पार्टी छोड़ना नहीं चाहता गांधी परिवार

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/r6jElDUVxcA” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"