बजरी माफिया से मिलीभगत की शिकायत पर पुलिस कांस्टेबल निलम्बित

Ads

बजरी माफिया से मिलीभगत की शिकायत पर पुलिस कांस्टेबल निलम्बित

  •  
  • Publish Date - November 18, 2022 / 09:18 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

जयपुर, 18 नवंबर (भाषा) राजस्थान पुलिस के एक कांस्टेबल को गोपनीय सूचना लीक करने तथा बजरी माफिया से मिलीभगत के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।

आधिकारिक बयान के अनुसार आरोपी कांस्टेबल बाड़मेर जिले के सिणधरी थाने में तैनात था।

इसके अनुसार सिणधरी थाने में कार्यरत कांस्टेबल चालक बाबूलाल द्वारा थाना की गोपनीय सूचना लीक करने तथा बजरी माफियाओं से मिलीभगत पाये जाने की शिकायत मिली थी।

जिला पुलिस अधीक्षक ने आरोपी कांस्टेबल चालक को तुरन्त प्रभाव से निलंबित किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू की गई है।

भाषा पृथ्वी रंजन

रंजन