निवेशकों को ठगने के लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोपी व्यक्ति की तलाश में पुलिस

Ads

निवेशकों को ठगने के लिए जाली दस्तावेज बनाने के आरोपी व्यक्ति की तलाश में पुलिस

  •  
  • Publish Date - June 18, 2026 / 03:18 PM IST,
    Updated On - June 18, 2026 / 03:18 PM IST

तिरुवनंतपुरम, 16 जून (भाषा) पुलिस एक ऐसे व्यक्ति की तलाश कर रही है, जिसके खिलाफ विझिंजम बंदरगाह प्राधिकरण के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर कथित रूप से जालसाजी करने का आरोप है। उसने दावा किया था कि उसे 300 करोड़ रुपये की एक परियोजना का ठेका मिला है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हो सकता है कि इस आधार पर उसने कई लोगों को ठगा होगा।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में प्रदेश के मलप्पुरम जिले के एरियाकोड के रहने वाले सलमानुल फारिस पी टी (45) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

विझिंजम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह लिमिटेड (वीआईएसएल) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी की ओर से दर्ज की गयी शिकायत के आधार पर थम्पानूर पुलिस ने इस महीने की शुरुआत में मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ने कथित तौर पर एक फर्जी दस्तावेज तैयार कर यह दावा किया था कि वीआईएसएल की ओर से उसे 300 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है। उन्होंने बताया कि इस दस्तावेज में कथित तौर पर वीआईएसएल के वरिष्ठ अधिकारियों के हस्ताक्षर थे।

पुलिस ने बताया कि वीआईएसएल को जब यह जानकारी मिली कि आरोपी दस्तावेज का इस्तेमाल कर लोगों को धोखा देने और उनसे निवेश प्राप्त करने के लिए कर रहा है तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने बताया कि भारतीय न्याय संहिता के संबंधित प्रावधानों क अनुसार मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं ।

भाषा रंजन

रंजन